1 May 2026
1 May 2026
गर्मियों में हीट मई-जून की चिलचिलाती हुई गर्मी में शरीर को ठंडा रखना बहुत जरूरी है. इसके लिए आप गोंद कतीरा का इस्तेमाल कर सकते हैं. से बचाएगा गोंद कतीरा, ऐसे खाएं
1 May 2026
गोंद कतीरा की तासीर ठंडी होती है, इसलिए गर्मियों में इसे खाना बहुत फायदेमंद होता है. जानें आप इसे कैसे इस्तेमाल कर सकते हैं.
गोंद कतीरा का शरबत
गोंद कतीरे का शरबत बनाने के लिए, बस 2 चम्मच गोंद कतीरा रात भर पानी में भिगो दें. सुबह इसे ठंडे दूध या पानी में मिलाकर शरबत बना लें.
गोंद कतीरा फालूदा
गोंद कतीरा का फालूदा बनाने के लिए, आपको फालूदा सेव, ठंडा दूध, गुलाब का शरबत और गोंद कतीरा मिला लें. यह खाने में भी स्वादिष्ट होता है.
गोंद कतीरा लड्डू
भीगे हुए गोंद कतीरा को सुखा लें और उसमें घी, सूखे मेवे और गुड़ मिलाकर लड्डू बना लें. रोज एक लड्डू खाने से तुरंत एनर्जी मिलती है.
दही के साथ गोंद कतीरा
गोंद कतीरा और दही का कॉम्बिनेशन भी बहुत अच्छा होता है. आप बस भीगे हुए गोंद कतीरा को दही में मिलाकर खाएं.
गोंद कतीरा आइसक्रीम या डेजर्ट
गोंद कतीरा एक ऑल-राउंडर है. आप इसे घर पर बनी आइसक्रीम या किसी डेजर्ट में मिलाकर खा सकते हैं.
फ्रूट स्मूदी
अगर आप सुबह या शाम को स्मूदी पीते हैं, तो भीगे हुए गोंद कतीरा को उसमें मिला लें. यह भी एक आसान तरीका है.
ORS का घोल
इसके अलावा गर्मियों में ज्यादा पानी पीने की आदत डालें. पानी में ORS का घोल मिलाकर पीएं और घर से बाहर कम निकलें.