24 October, 2026

दो मुंहे बालों से परेशान हैं, तो फॉलो करें ये 8 टिप्स

हेयर केयर टिप्स

दो मुंहे बाल हो जाने के बाद उनकी ग्रोथ रुक जाती है. अगर आपके बाल भी दो मुंहे हो गए हैं, तो ये टिप्स जरूर फॉलो करें.

ट्रिमिंग कराएं

दो मुंहे बालों को पूरी तरह हटाने का एकमात्र तरीका उन्हें काटना है. हर 6 से 8 हफ्ते में अपने बालों को आधा इंच नीचे से ट्रिम जरूर करवाएं.

सल्फेट-फ्री शैम्पू 

 दो मुंहे बाल होने का एक कारण रूखापन है. माइल्ड और सल्फेट-मुक्त शैम्पू से बाल धोने से वे रूखे नहीं होते.

कंडीशनर न छोड़ें

शैम्पू करने के बाद अपने बालों के निचले हिस्सों पर कंडीशनर जरूर लगाएं. इससे बाल कम टूटते हैं.

हॉट ऑयल मसाज करें 

हफ्ते में एक या दो बार गुनगुने नारियल, बादाम या ऑर्गन ऑयल से स्कैल्प और बालों के सिरों की अच्छी मालिश करें.

हीट स्टाइलिंग से बचें

स्ट्रेटनर, कर्लर या ब्लो ड्रायर का बार-बार इस्तेमाल आपके बालों को जला सकता है. इनका कम से कम इस्तेमाल करें.

डीप कंडीशनिंग

हफ्ते में एक बार घर पर बना अंडा और शहद का मास्क या केला और दही का पेस्ट बालों में लगाएं. यह बालों को डीप कंडीशन देता है.

हाइड्रेटेड रहें 

बालों की सेहत के लिए रोज़ाना 8–10 गिलास पानी पिएं और अपनी डाइट में अंडे, दाल, मेवे और हरी सब्जियां शामिल करें.