26 May, 2026
हेयर फॉल
भारत में बहुत से लोग बाल झड़ने और टूटने से परेशान हैं. हर किसी के मुंह से आपने एक बार तो जरूर सुना होगा कि बाल बहुत झड़ रहे हैं.
हेयर ऑयलिंग
इस वजह से, लोग कई तरीके आजमाते हैं, जिसमें से एक है ऑयलिंग. हेयर केयर रूटीन में ऑयलिंग बहुत जरूरी है. लेकिन इसका सबसे सही समय क्या है?
सही समय
कुछ लोग कहते हैं कि तेल रात में लगाना चाहिए, जबकि कुछ लोग कहते हैं कि सुबह नहाने के बाद लगाना सबसे अच्छा होता है.
रात में
एक्सपर्ट्स के अनुसार, रात में सोने से पहले तेल लगाना सबसे अच्छा समय है, लेकिन सुबह उठने के बाद बाल धो लेने चाहिए.
जल्दी धो लें
ज़्यादा देर तक तेल लगा रहने से धूल और गंदगी उसमें चिपक सकती है, जिससे बाल खराब हो सकते हैं.
ड्राईनेस
रात को तेल लगाकर, सुबह बाल धो लेने से बाल ड्राई नहीं होते. ऐसा करने से आपके बाल में सॉफ्ट होते हैं.
नहाने से पहले
गर्मियों में, नहाने से पहले तेल लगाना सबसे अच्छा होता है क्योंकि स्कैल्प पहले से ही ऑयली होता है.
अपना-अपना समय
तेल लगाने का समय हर किसी की पसंद पर निर्भर करता है, कि यह कब सबसे ज़्यादा फायदेमंद होगा.
हेयर वॉश
गर्मियों में रोज बाल धोने से भी बाल ड्राई हो जाते हैं. इसलिए आप एक हफ्ते में दो से तीन बार ही हेयर वॉश करें.