8 April, 2026
नुकसान
आजकल लोग सोशल मीडिया के इतने दीवाने हैं कि वे खाना खाते समय भी रील्स स्कोल करते रहते हैं. लेकिन यह उनकी सेहत के लिए नुकसानदायक है.
ज्यादा खाना
जब हम फोन देखते हुए खाते हैं, तो दिमाग को पेट भरने के सिग्नल देर से मिलते हैं, जिससे हम ज़्यादा खा लेते हैं.
खराब डाइजेशन
स्क्रीन को घूरते रहने से शरीर को आराम नहीं मिल पाता, जिससे डाइजेस्टिव एंजाइम का निकलना कम हो सकता है और डाइजेशन खराब हो सकता है.
इन्फेक्शन
फोन पर मौजूद बैक्टीरिया हाथों के जरिए खाने में जा सकते हैं, जिससे इन्फेक्शन और पेट से जुड़ी बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है.
मेंटल स्ट्रेस
लगातार फोन इस्तेमाल करने से मेंटल स्ट्रेस और ध्यान भटकता है, जिससे खाने का मजा कम हो जाता है.
आराम नहीं मिल पाता
ज़्यादा देर तक स्क्रीन को देखते रहने से आँखों पर जोर पड़ता है, और इस आदत से खाते समय शरीर को पूरा आराम नहीं मिल पाता, जिससे थकान बढ़ सकती है.
मूमेंट का मजा
फोन इस्तेमाल करने से परिवार और दोस्तों से मिलना-जुलना कम हो जाता है और आप मूमेंट का मजा नहीं ले पाते .
दम घुट सकता है
फोन देखते हुए जल्दी-जल्दी खाने से निगलने की स्पीड बढ़ जाती है, जिससे दम घुट सकता है.
खराब लाइफस्टाइल
यह आदत धीरे-धीरे खराब लाइफस्टाइल की ओर ले जाती है, जिससे मोटापा, पाचन की समस्याएं और दूसरे हेल्थ रिस्क हो सकते हैं.