23 March, 2026

गैस सिलेंडर लेते समय नंबर जरूर करें चेक, जानें क्या कहते हैं A-B-C-D

गैस सिलेंडर

इस समय लोगों को गैस सिलेंडर मिलने में परेशानी हो रही है. गैस एजेंसियों के बाहर लंबी कतारें लगी हैं. 

खतरनाक है सिलेंडर

गैस सिलेंडर हमारे किचन के लिए बहुत जरूरी है, लेकिन अगर आप इसे लेते समय सतर्क नहीं हैं तो, यह उतना ही खतरनाक भी साबित हो सकता है.

एक्सपायरी डेट

दरअसल, गैस सिलेंडर पर एक नंबर लिखा होता है, हम सभी को सिलेंडर खरीदते समय उस नंबर को जरूर चेक करना चाहिए. 

A, B, C, D अक्षर

यह कोड सिलेंडर की एक्सपायरी बताता है.  A, B, C, D अक्षर साल के चार क्वार्टर को दर्शाते हैं और उसका नंबर साल को बताता है. 

A-26

मान लीजिए आपके सिलेंडर पर लिखा है- A-26. इसका मतलब है आपका सिलेंडर जनवरी से मार्च के बीच साल 2026 तक सुरक्षित है. उसके बाद यह एकस्पायर हो जाएगा. 

B-26

अगर सिलेंडर पर लिखा है B-26. इसका मतलब है आपका सिलेंडर अप्रैल से जून के बीच साल 2026 तक सुरक्षित है. उसके बाद यह एकस्पायर हो जाएगा.

C-26

अगर सिलेंडर पर लिखा है C-26. इसका मतलब है आपका सिलेंडर जुलाई से सितंबर के बीच साल 2026 तक सुरक्षित है. उसके बाद यह एकस्पायर हो जाएगा.

D-26

अगर सिलेंडर पर लिखा है D-26. इसका मतलब है आपका सिलेंडर अक्टूबर  से दिसंबर के बीच साल 2026 तक सुरक्षित है. उसके बाद यह एकस्पायर हो जाएगा.

एक्सपायर्ड सिलेंडर

एक्सपायर्ड सिलेंडर लेना खतरनाक हो सकता है और हादसे का कारण बन सकता है. इसलिए नंबर चेक करके ही सिलेंडर लें.