30 June, 2026
पासपोर्ट स्टेटस
क्या आपने हाल ही में पासपोर्ट के लिए अप्लाई किया है और मन में कनफ्यूजन है कि वह कब तक आएगा ?
पासपोर्ट स्टेटस
अगर हां, तो आप आसानी से घर बैठे अपने पासपोर्ट का स्टेटस चेक कर सकते हैं. आइए जानते हैं पासपोर्ट का स्टेटस कैसे चेक करें.
पासपोर्ट सेवा
सबसे पहले पासपोर्ट सेवा (Passport Seva) की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं. होमपेज पर 'ट्रैक पासपोर्ट ऐप्लीकेशन' ऑप्शन पर क्लिक करें.
डिटेल फिल करें
ड्रॉपडाउन मेन्यू से Passport/PCC/IC/GEP ऑप्शन चुनें. इसके बाद अपना फाइल नंबर और जन्म तिथि भरें.
कैप्चा
स्क्रीन पर दिया गया कैप्चा (Captcha) ध्यान से भरें और 'स्टेटस ट्रैक' करें बटन पर क्लिक करें.
लेटेस्ट अपडेट
स्क्रीन पर आपके पासपोर्ट ऐप्लीकेशन का लेटेस्ट अपडेट दिखाई देगा. इस तरह आप आसानी से पासपोर्ट का स्टेटस चेक कर सकते हैं.
ऐप्लीकेशन अप्रूव
अगर ऐप्लीकेशन अप्रूव हो गया है, तो आप पासपोर्ट की प्रिंटिंग, डिस्पैच और डिलीवरी की जानकारी भी देख सकते हैं.
फीस में बढ़ोतरी
बता दें, हाल ही में सरकार ने पासपोर्ट की फीस में बढ़ोतरी की है. 1 जुलाई से नए पासपोर्ट ऐप्लीकेंट्स को ज्यादा फीस देनी होगी.
फीस में बढ़ोतरी
हर कैटेगरी में लगभग 1500 से 2000 रुपए की बढ़ोतरी की गई है.