19 May, 2026
डिजिटल घर
हमारा Gmail सिर्फ ईमेल भेजने की जगह नहीं है. यह हमारे काम, पढ़ाई और जरूरी डॉक्यूमेंट्स का डिजिटल घर बन गया है.
Gmail Storage
लेकिन जैसे-जैसे ईमेल, फोटो और फाइलें Gmail पर जमा होती रहती हैं, स्टोरेज कम होता रहता है.
स्टोरेज फुल
फिर, एक दिन स्क्रीन पर एक मैसेज आता है, "Your storage is almost full." यह पढ़ते है इरीटेशन हो जाती है कि अब क्या करें.
स्टोरेज बढ़ाएं
लेकिन घबराने की जरूरत नहीं है. Gmail स्टोरेज को बिना मेल्स डिलीट किए आसानी से बढ़ाया जा सकता है. जानें कैसे.
Google One Plan
अगर आपको ज़्यादा स्टोरेज चाहिए, तो आप आसानी से Google One प्लान चुन सकते हैं. ये भारत में बहुत ही सस्ता है.
Google One Plan
आप 130 रुपए में 100 GB की स्टोरेज और 210 रुपए में 200 GB स्टोरेज खरीद सकते हैं. इस तरह आप बिना डिलीट किए भी स्टोरेज बढ़ा सकते हैं.
5 TB तक की स्टोरेज
Google One इस तरह के कई प्लान देता है. आप अपनी जरूरत के अनुसार 5 TB तक की स्टोरेज बढ़ा सकते हैं.
फाइल्स डिलीट करें
अगर आप गूगल प्लान नहीं खरीदना चाहते तो फालतू फाइल्स डिलीट करके भी स्टोरेज बढ़ा सकते हैं.
स्टोरेज चेक करें
हर 2-3 महीने में एक बार "स्टोरेज चेक" करना जरूरी है. अगर आप धीरे-धीरे सफाई करते रहेंगे, तो "स्टोरेज फुल" मैसेज आपको इरिटेट नहीं करेगा.