27 Jan 2026
India-EU समझौते का कई सेक्टरों पर पड़ेगा सीधा प्रभाव, सस्ती होंगी ये वस्तुएं.
मुक्त व्यापार समझौता
भारत और ईयू मुक्त व्यापार समझौते पर हस्ताक्षर होने से यूरोपीय कारों पर भारी आयात शुल्क में बड़ी कटौती होगी.
ऑटोमोबाइल मार्केट
ये भारत के अब तक के सबसे सुरक्षित ऑटोमोबाइल मार्केट में विदेशी कंपनियों को दी गई सबसे बड़ी रियायत मानी जा रही है. जानकारों का मानना है कि इस समझौते के बाद यूरोपीय कारों पर आयात शुल्क 110% से घटकर सीधे 40 फीसदी पर आ सकता है.
पोर्श जैसी गाड़ियां
सस्ती होने से ऑडी, मर्सिडीज और पोर्श जैसी गाड़ियां अब भारतीय सड़कों पर और भी ज्यादा संख्या में दिखाई देंगी.
प्रीमियम कार
ऑटो इंडस्ट्री विशेषज्ञों के अनुसार ऑडी, पोर्श, मर्सिडीज-बेंज और BMW जैसे ब्रांड्स को सबसे ज्यादा फायदा होगा. प्रीमियम कार रेंज में कीमतों में सीधी राहत मिलेगी.
यूरोपीय कंपनियां
यूरोपीय कंपनियां भारत को लॉन्ग-टर्म ग्रोथ मार्केट के तौर पर देख रही हैं. लॉन्ग टर्म में यूरोपीय कंपनियां भारत में लोकल मैन्युफैक्चरिंग बढ़ा सकती हैं.
यूरोपीय बाइक्स
लॉन्ग टर्म में यूरोपीय कंपनियां भारत में लोकल मैन्युफैक्चरिंग बढ़ा सकती हैं. इस समझौते से न केवल कारें बल्कि भविष्य में प्रीमियम यूरोपीय बाइक्स के लिए भी रास्ते आसान हो सकते हैं.
काजा कल्लास
यूरोपीय आयोग की उपाध्यक्ष काजा कल्लास ने मंगलवार को कहा कि भारत और यूरोपीय संघ के बीच सुरक्षा एवं रक्षा साझेदारी पर हस्ताक्षर एक मील का पत्थर है.
प्रतिनिधिमंडल की बैठक
कल्लास ने रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के साथ यूरोपीय संघ के प्रतिनिधिमंडल की बैठक के दौरान ये बातें कहीं. उन्होंने कहा कि यह दर्शाता है कि हम किस प्रकार मिलकर काम करने में सक्षम रहे हैं.
प्रतिनिधिमंडल की बैठक
रक्षा सहयोग को और विकसित करने के लिए बहुपक्षीय मंचों के साथ-साथ द्विपक्षीय स्तर पर भी हम मिलकर बहुत कुछ कर सकते हैं. कहा कि मैं भविष्य में आगे के सहयोग के लिए उत्सुक हूं.