07 Feb 2026
समुद्री सुरक्षा पर भारत की निगरानी तेज, तेल तस्करी का भंडाफोड़; 3 जहाज जब्त.
भारतीय तट रक्षक बल
भारतीय तट रक्षक बल (ICG) ने मुंबई तट से लगभग 100 समुद्री मील पश्चिम में एक बड़े अंतरराष्ट्रीय तेल तस्करी रैकेट का भंडाफोड़ करते हुए तीन जहाजों को जब्त किया है.
अंतरराष्ट्रीय जलक्षेत्र
भारतीय तटरक्षक बल ने कहा कि यह गिरोह संघर्षग्रस्त देशों से सस्ते दाम पर तेल और तेल-आधारित उत्पाद हासिल कर अंतरराष्ट्रीय जलक्षेत्र में अवैध रूप से उसकी तस्करी कर रहा था.
मोटर टैंकरों
तस्करों ने बीच समुद्र में ही मोटर टैंकरों के जरिए माल स्थानांतरित कर मुनाफा कमाने का एक तरीका विकसित कर लिया था.
समुद्री गश्त
तटरक्षक बल ने डिजिटल निगरानी और अपनी सक्रिय समुद्री गश्त के माध्यम से इस साहसिक समुद्री अभियान को सफलतापूर्वक अंजाम दिया. तटरक्षक बल ने कहा कि इस कार्रवाई ने साबित कर दिया कि भारत की समुद्री सुरक्षा काफी सख्त है.
सुरक्षा व्यवस्था
भारत की समुद्री सुरक्षा को कोई नहीं भेद सकता. इस अभियान ने वैश्विक समुद्री सुरक्षा व्यवस्था को चुनौती देने वाले अवैध नेटवर्क को बड़ा झटका दिया है.
संदिग्ध जहाजों
तटरक्षक बल ने कहा कि 5 फरवरी को मुंबई से लगभग 100 समुद्री मील पश्चिम में भारतीय तटरक्षक बल के जहाजों द्वारा तीन संदिग्ध जहाजों को रोका गया.
कानून प्रवर्तन
जांच में यह पाया गया कि तटीय राज्यों द्वारा कानून प्रवर्तन कार्रवाई से बचने के लिए ये जहाज अक्सर अपनी पहचान बदलते रहते थे. समुद्री बल को प्रारंभिक जांच में पता चला कि पोत के मालिक अन्य देशों में रहते हैं.
संदिग्ध गतिविधी
भारतीय तटरक्षक बल ने कहा कि उसके तकनीक आधारित प्रणालियों ने भारतीय विशिष्ट आर्थिक क्षेत्रों में एक मोटर टैंकर की संदिग्ध गतिविधियों का पता लगाया गया.
पोतों पर चढ़कर
ये संदिग्ध जहाज भारत सहित तटीय राज्यों को देय महत्वपूर्ण शुल्कों से बच रहे थे. 5 फरवरी को तट रक्षक बल की विशेषज्ञ टीमों ने पोतों पर चढ़कर डिजिटल साक्ष्यों की जांच की. इसके बाद पोतों को जब्त कर लिया गया.