28 March 2026

Chilli Capital के नाम से मशहूर से यह भारत का शहर, हवा में भी है जादू.

खाने का रंग

भारत के हर किचन में अगर कोई एक चीज सबसे ज्यादा शोर मचाती है, तो वो है मिर्ची. कभी ये खाने का रंग निखारती है, तो कभी अपने तीखेपन से आंखों में पानी ला देती है.

चिली कैपिटल ऑफ इंडिया

क्या आपने कभी सोचा है कि भारत की सबसे तीखी, सबसे लाल और सबसे जानदार मिर्ची आती कहां से है? दरअसल, भारत के नक्शे पर एक ऐसा शहर है जिसे दुनिया ‘चिली कैपिटल ऑफ इंडिया’ के नाम से जानती है.

तीखापन 

यहां की हवाओं में भी एक अलग ही तीखापन है. इतना ही नहीं, यहां दूर-दूर तक फैले मिर्ची के खेत लाल कालीन जैसे नजर आते हैं.

मिर्ची कैपिटल 

आंध्र प्रदेश का गुंटूर शहर अपने पास भारत की मिर्ची कैपिटल का खिताब रखता है. यहां पैदा होने वाली ‘गुंटूर सन्नम’ मिर्ची सिर्फ भारत में ही नहीं, बल्कि पूरी दुनिया में फेमस है.

अनोखा कॉम्बिनेशन

ये सिर्फ एक मसाला नहीं, बल्कि इस शहर की इकोनॉमी की धड़कन है. इस शहर की मिट्टी और मौसम का ऐसा अनोखा कॉम्बिनेशन है कि यहां उगने वाली मिर्ची का स्वाद और तीखापन दुनिया में कहीं और नहीं मिलता.

कोई इत्तेफाक नहीं

गुंटूर का मिर्ची के सेक्टर में ये दबदबा कोई इत्तेफाक नहीं है. इसके पीछे पीढ़ियों की मेहनत और कुदरत का करिश्मा है.

बिजनेस सेंटर्स 

जानकर हैरानी होगी कि, गुंटूर का ‘मिर्ची यार्ड’ एशिया के सबसे बड़े बिजनेस सेंटर्स में से एक है. सीजन के दौरान यहां हजारों किसान अपनी फसल लेकर पहुंचते हैं और दुनिया भर के खरीदार यहां बोलियां लगाते हैं.

गुंटूर मिर्ची 

इसके अलावा यहां की गर्म और ड्राई क्लाइमेट और उपजाऊ जमीन मिर्च की खेती के लिए वरदान है. इसी वजह से दशकों से गुंटूर मिर्ची के मामले में नंबर वन बना हुआ है.

बैलेंस्ड तीखेपन 

गुंटूर सन्नम अपनी डार्क रेड कलर रंग, जबरदस्त खुशबू और बैलेंस्ड तीखेपन के लिए जानी जाती है. अचार हो या मसाला पाउडर, इसके बिना भारतीय स्वाद अधूरा है. यहां की मिर्च सिर्फ भारत तक सीमित नहीं है.