4 April, 2026

भारत का सबसे बड़ा रेलवे स्टेशन कौन सा है?

किफायती

हर दिन लाखों लोग ट्रेन की यात्रा करते हैं. ट्रेन का सफर मिडिल क्लास के लिए सबसे किफायती है. 

ट्रेन की यात्रा

ट्रेन की यात्रा का भी अपना अलग मजा है, लेकिन क्या आपको पता है कि भारत का सबसे बड़ा रेलवे स्टेशन कौन सा है. 

सबसे बड़ा स्टेशन

पश्चिम बंगाल में मौजूद हावड़ा जंक्शन भारत का सबसे बड़ा और सबसे पुराना रेलवे स्टेशन है.

10 लाख से ज्यादा

यहां 23 प्लेटफॉर्म हैं और यह देश का सबसे व्यस्त रेलवे स्टेशन भी है, जहां रोजाना 10 लाख से ज़्यादा यात्री आते-जाते हैं. 

70 एकड़ 

1854 में बना यह स्टेशन 70 एकड़ से ज्यादा एरिया में फैला है.  हावड़ा जंक्शन स्टेशन से हर रोज 600 छोटी-बड़ी ट्रेनें गुजरती हैं.

15 अगस्त 1854 

15 अगस्त 1854 को हावड़ा जंक्शन से ही भारत की दूसरी और पूर्वी भारत की पहली ट्रेन चली थी. 

मैत्री एक्सप्रेस 

यह भारत का एकमात्र स्टेशन है, जहां से बांग्लादेश के लिए मैत्री एक्सप्रेस नाम की सीधी ट्रेन जाती है.

खूबसूरत बनावट

स्टेशन की लाल ईंटों की बिल्डिंग और मशहूर घंटाघर अपनी खूबसूरत बनावट के लिए टूरिस्ट के बीच पॉपुलर हैं.

बड़ा जंक्शन

यह भारतीय रेलवे के ईस्टर्न रेलवे (ER) और साउथ ईस्टर्न रेलवे (SER) दोनों के लिए एक बड़ा जंक्शन है.