31 October, 2026

भारत की सबसे छोटी नदी  कौन सी है?

छोटी नदी

भारत की सबसे लंबी नदी के बारे में ज्यादातर लोग जानते हैं, लेकिन क्या आपको पता है की देश की सबसे छोटी नदी कौन सी है.

अरवरी नदी

भारत की सबसे छोटी नदी अरवरी नदी है. यह राजस्थान के अलवर जिले में बहती है. इसकी कुल लंबाई 45 किलोमीटर है.

शुरुआत 

अरवरी नदी की शुरुआत थानागाजी के पास अरावली की पहाड़ियों से होती है. यह लगभग 70 गांवों से होकर गुजरती है. 

सांवन नदी

आगे जाकर यह नदी सरसा नदी से मिल जाती है. मिलने के बाद इसका नाम सांवन नदी हो जाता है.

सूख चुकी थी नदी

1960 के दशक तक यह नदी पूरी तरह सूख चुकी थी, लेकिन ग्रामीणों की कोशिशों से 1990 में इसे फिर से जीवित कर दिया गया.

अरवरी संसद

नदी का प्रबंधन करने और इसके पानी का सही इस्तेमाल सुनिश्चित करने के लिए, ग्रामीणों ने एक 'अरवरी संसद' बनाई, जो इसके नियम तय करती है.

मिट्टी के बांध

ग्रामीणों ने नदी के रास्ते में 375 से ज़्यादा छोटे मिट्टी के बांध बनाए, जिससे भूजल स्तर ऊपर उठा.

साल भर बहने वाली धारा

कभी सूख चुकी यह नदी अब साल भर बहने वाली धारा बन गई है, जो जल संरक्षण के क्षेत्र में एक बेहतरीन मिसाल है.