14 June, 2026

जून में घूमने का बना रहे हैं प्लान, तो ये 10 इंटरनेशनल जगह हैं बेस्ट ऑप्शन

स्विस आल्प्स, स्विट्जरलैंड

स्विस आल्प्स की सबसे बड़ी पहचान मैटरहॉर्न और जंगफ्राउ जैसी वर्ल्ड फेमस माउंटेन पीक्स हैं. यहां लकड़ी से बने ट्रेडिशनल घर और पीसफुल एनवायरमेंट टूरिस्ट्स को किसी सपनों की दुनिया में ले जाते हैं.

बाली, इंडोनेशिया

जून बाली के ड्राई सीजन का हिस्सा होता है. इस महीने यहां का मौसम साफ रहता है और समंदर भी शांत रहता है. यही वजह है कि ये टाइम सर्फिंग और आइलैंड हॉपिंग के लिए सबसे अच्छा माना जाता है.

तंजानिया

अगर आपका मन वाइल्डलाइफ सफारी और जंगली जानवरों को करीब से देखने का है, तो जून में तंजानिया से बेहतर ऑप्शन शायद ही कोई होगा. ये टाइम तंजानिया में ड्राई सीजन की शुरुआत का होता है.

नॉर्वे

जून के महीने में यहां दिन बहुत लंबे हो जाते हैं. कुछ इलाकों में तो आधी रात को भी सूरज दिखाई देता है. इस एक्सपीरियंस को मिडनाइट सन का नाम दिया गया है.

आइसलैंड

आइसलैंड दुनिया के सबसे खूबसूरत और अनोखे देशों में से एक माना जाता है. यहां ज्वालामुखी भी हैं, ग्लेशियर भी हैं और गर्म पानी के नेचुरल झरने भी.

ग्रीस

ग्रीस का नाम सुनते ही व्हाइट हाउस, नीले गुंबदों और समंदर के किनारे बसे खूबसूरत गांवों की तस्वीर ही सामने आ जाती है. कई बॉलीवुड गानों की शूटिंग भी यहीं हुई है.

साउथ अमेरिका का देश पेरू हिस्ट्री लवर्स और एडवेंचर पसंद करने वाले लोगों के लिए किसी ड्रीम डेस्टिनेशन से कम नहीं है. यहां का माचू पिचू दुनिया के सात अजूबों में शामिल है.

पेरू

होक्काइडो, जापान

जापान का नॉर्थ आइलैंड होक्काइडो भी इस लिस्ट में शामिल है, जो जून के महीने में बहुत खूबसूरत दिखाई देता है. इस टाइम जापान के कई हिस्सों में बारिश शुरू हो जाती है.

साउथ अफ्रीका

साउथ अफ्रीका का केप टाउन भी जून के महीने में ठंडा रहता है. इसी टाइम को व्हेल देखने और नेचुरल खूबसूरती का मज़ा लेने के लिए सबसे बेहतरीन माना जाता है.  

स्कॉटलैंड

हरे-भरे पहाड़, खूबसूरत झीलें और पुराने किले इसे यूरोप के सबसे खूबसूरत रोड ट्रिप डेस्टिनेशंस में शामिल करते हैं.