02 May 2026
कपिल शर्मा के शो में होगा बड़ा धमाका! जब होगी समय रैना और रणवीर अल्लाहबादिया की एंट्री
नेटफ्लिक्स
हंसी के बादशाह कपिल शर्मा एक बार फिर नेटफ्लिक्स पर तहलका मचाने के लिए तैयार हैं. इस बार मौका ‘वर्ल्ड लाफ्टर डे’ का है.
द ग्रेट इंडियन कपिल शो
इस खास दिन को और भी यादगार बनाने के लिए कपिल अपने शो ‘द ग्रेट इंडियन कपिल शो’ में इंटरनेट की दुनिया के दो बड़े नामों, समय रैना और रणवीर अल्लाहबादिया को लेकर आ रहे हैं.
पुरानी पलटन
मेहमान ही नहीं, बल्कि कपिल की पुरानी पलटन यानी सुनील ग्रोवर, कृष्णा अभिषेक और कीकू शारदा भी अपने सिग्नेचर अवतारों में वापसी कर रहे हैं.
मजाकिया अंदाज
शो के दौरान एक खास सेगमेंट होगा जिसका नाम है ‘TGIKS न्यूज़ डिबेट’. इसमें ये सभी आर्टिस्ट्स अपने मजाकिया अंदाज में बहस करते नजर आएंगे, जो ऑडियन्स को लोटपोट करने के लिए काफी है.
वर्ल्ड लाफ्टर डे
शो के बारे में बात करते हुए कपिल शर्मा ने कहा कि ऑडियन्स से मिलने वाले प्यार ने ही उन्हें वर्ल्ड लाफ्टर डे पर कुछ नया और फ्रेश पेश करने के लिए इंस्पायर किया है.
समय और रणवीर
कॉमेड़ी किंग ने बताया कि, हम चाहते हैं कि ये एपिसोड एकदम नेचुरल और मस्ती से भरा हो. इस बार समय और रणवीर भी हमारे साथ जुड़ रहे हैं, जो इस जश्न को और भी बड़ा बना देंगे.
कंट्रोवर्सी
समय रैना और रणवीर अल्लाहबादिया का साथ आना इसलिए भी खबर में है क्योंकि पिछले साल वो एक बड़ी कंट्रोवर्सी में फंस गए थे. समय रैना के यूट्यूब शो ‘इंडियाज गॉट लेटेंट’ के एक एपिसोड में किए गए कुछ कमेंट्स की वजह से काफी हंगामा हुआ था.
कॉमेडियंस
उस टाइम मामला इतना गर्म हो गया था कि कई कॉमेडियंस के खिलाफ FIR तक दर्ज हो गई थी. हालांकि, बाद में दोनों ने पब्लिकली माफी मांग ली थी.
कॉमेडी का तड़का
अब कंट्रोवर्सी को पीछे छोड़कर समय और रणवीर, दोनों पहली बार कपिल के शो पर अपनी कॉमेडी का तड़का लगाते दिखेंगे. कपिल शर्मा का ये स्पेशल एपिसोड न सिर्फ वर्ल्ड लाफ्टर डे का जश्न मनाएगा.