11 May, 2026

घर पर बनाएं टेस्टी कटहल बिरयानी, जानें रेसिपी

कटहल बिरयानी 

कटहल बिरयानी बनाने के लिए, सबसे पहले एक पैन में तेल गरम करें. पतले कटे प्याज डालें और सुनहरा-कुरकुरा होने तक भूनें

प्याज फ्राई करें

इसके बाद प्याज निकालकर अलग रख दें.उसी पैन में थोड़ा और तेल डालें और कटे हुए कटहल को अच्छी तरह भूनें. कटहल को हल्का सुनहरा होने तक पकाएं, फिर निकाल लें.

काजू-बादाम भूनें

अब काजू और बादाम को हल्का भूनें ताकि उनका स्वाद और कुरकुरापन बढ़ जाए.पैन में फिर से थोड़ा तेल डालें और भुना हुआ कटहल डालें.

मसाले डालें

इसके बाद भुना हुआ प्याज डालें. लाल मिर्च पाउडर, जीरा पाउडर, काली मिर्च, हरी मिर्च, नमक और केसर डालकर सभी मसालों को अच्छी तरह मिलाएं.

पकाएं

इसके बाद, अदरक-लहसुन का पेस्ट और थोड़ा नींबू का रस डालें. मसालों को अच्छी तरह पकाने के लिए थोड़ा पानी डालें और धीमी आंच पर लगभग 15 से 20 मिनट तक पकने दें 

परत बनाएं

एक गहरे पैन या कड़ाही में सबसे पहले चावल की एक परत बिछाएं. फिर ऊपर कटहल मसाला की एक परत डालें. इसी तरह, चावल और मसालों की दोबरा एक-एक परत लगाएं.

परत बनाएं

आखिर में, चावल की एक परत लगाएं. उसके ऊपर केसर वाला दूध, तले हुए प्याज, काजू और बादाम डालें.

धीमी आंच में पकाएं

पैन को कसकर ढक दें और धीमी आंच पर लगभग 15 से 20 मिनट तक पकाएं.जब बिरयानी की खुशबू आने लगे, तो गैस बंद कर दें.

टेस्टी बिरयानी

तैयार है आपकी टेस्टी बिरयानी. इसे हरे धनिये से गार्निश करें और गरमागरम रायते या सलाद के साथ सर्व करें.