19 March 2026
केंद्रीय विद्यालय में करवाना चाहते हैं एडमिशन? जल्द करें रजिस्ट्रेशन.
केंद्रीय विद्यालय संगठन
केंद्रीय विद्यालय संगठन (KVS) जल्द ही केंद्रीय विद्यालयों में नए एकेडमिक सेशन 2026-27 के लिए एडमिशन प्रक्रिया शुरू कर दी है.
एकेडमिक सेशन
केंद्रीय विद्यालय संगठन (KVS) जल्द ही केंद्रीय विद्यालयों में नए एकेडमिक सेशन 2026-27 के लिए एडमिशन प्रक्रिया शुरू कर दी है.
आखिरी तारीख
ऑनलाइन अप्लाई करने की आखिरी तारीख 2 अप्रैल, 2026 तय की गई है. यहां जानें रजिस्ट्रेशन कैसे करना है और जरूरी डॉक्यूमेंट्स कौन से हैं.
ऑफिशियल वेबसाइट
रजिस्ट्रेशन के लिए सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट kvsadmission.co.in पर जाएं. आपको होम विंडो पर ही एडमिशन का लिंक मिल जाएगा. इस पर क्लिक करें बच्चे की जानकारी और माता पिता की सही डिटेल्स भरिए.
फॉर्म सबमिट
एप्लीकेशन फीस भरने के बाद फॉर्म सबमिट कर दीजिए. अब आपको पहली लिस्ट आने का इंतजार करना होगा.
प्रोविजनल लिस्ट
बालवाटिका- 1, 2 और 3 के लिए पहली प्रोविजनल लिस्ट 8 अप्रैल, 2026 को जारी की जाएगी, जबकि क्लास 1 के लिए लिस्ट 9 अप्रैल को जारी की जाएगी.
तीसरी लिस्ट
खाली सीटों के मामले में दूसरी लिस्ट 16 अप्रैल को और तीसरी लिस्ट 21 अप्रैल, 2026 को जारी की जाएगी.
बच्चों का एडमिशन
केंद्रीय विद्यालयों में मुख्य रूप से केंद्र और राज्य सरकार के कर्मचारियों और सेना के जवानों के बच्चों का एडमिशन होता है. बची हुई सीटों के लिए कोई भी भारतीय नागरिक आवेदन कर सकता है.