10 April 2026
कंफर्टेबल के साथ दिखना है ग्लैमरस, तो पहनें ये अनारकली सूट
फ्लोरल ऑर्गेन्ज़ा अनारकली
इन दिनों ऑर्गेन्ज़ा फैब्रिक काफी ज्यादा ट्रेंड में है. बड़े-बड़े फूलों के प्रिंट वाले ऑर्गेन्ज़ा अनारकली सूट्स ना सिर्फ लाइटवेट होते हैं, बल्कि देखने में बहुत प्रीमियम लुक भी देते हैं. इस तरह के सूटों को आप डे-इवेंट्स या समर वेडिंग्स में पहन सकती हैं.
जैकेट स्टाइल अनारकली
अगर आप दुपट्टे के झंझट से बचना चाहती हैं, तो जैकेट स्टाइल अनारकली आपके लिए बेस्ट है. इसमें प्लेन अनारकली के ऊपर एक हैवी एम्ब्रॉयडरी वाली लॉन्ग जैकेट होती है. ये स्टाइल उन लड़कियों के लिए परफेक्ट है जो अपने लुक के साथ थोड़ा एक्सपेरिमेंट करना पसंद करती हैं.
फ्लोर लेंथ गाउन लुक
आजकल लड़कियां अनारकली को सूट की जगह गाउन की तरह पहनना ज्यादा पसंद कर रही हैं. इस तरह का फ्लोर लेंथ अनारकली आपको लंबी और स्लिम दिखने में मदद करता है.
चिकनकारी अनारकली
लखनऊ की फेमस चिकनकारी का जादू कभी पुराना नहीं होता. पेस्टल कलर्स जैसे बेबी पिंक, मिंट ग्रीन या स्काई ब्लू में चिकनकारी अनारकली सूट बहुत सोबर और एलिगेंट लगते हैं.
बेल्टेड अनारकली
अपनी कमर को फ्लॉन्ट करने और सूट को थोड़ा कंटेंपरेरी लुक देने के लिए आप कमर पर एक सुंदर एम्ब्रॉयडरी वाली बेल्ट लगा सकती हैं. ये स्टाइल ना सिर्फ आपको एक नया शेप देता है, बल्कि दुपट्टे को संभालने में भी मदद करता है.
गोटा पट्टी अनारकली
अगर बात किसी करीबी की शादी की हो, तो थोड़ा हैवी लुक तो बनता है. हैवी घेरे वाले अनारकली सूट जिस पर गोटा पट्टी का बारीक काम हो, वो आपको एक परफेक्ट एथनिक लुक देता है.
सिल्क अनारकली
खूबसूरत डिजाइन में यह अनारकली सूट राउंड नेक और स्लीव्स में आता है. घुटने से नीचे तक की लंबाई में आने वाले इस Suit Set को उच्च गुणवत्ता वाले सिल्क फैब्रिक से तैयार किया गया है.
एम्ब्रॉयडरी अनारकली कुर्ता
यह अनारकली सूट सिल्क फैब्रिक से तैयार किया गया है, जो काफी कंफर्टेबल है. इसको ऑफिस और कैजुअल आउटिंग में भी कैरी किया जा सकता है. वी नेक वाले इस अनारकली सूट का डिजाइन घुटने तक होता है.