19 Feb 2026
रमजान के महीने में पहने ये कुर्तियों, लुक में लगेगा सादगी और स्टाइल का तड़का.
कॉटन अनारकली
रमजान की शाम और मलमल का साथ एकदम परफेक्ट है. मलमल कॉटन पर बारीक कढ़ाई वाली अनारकली कुर्ती आपको एकदम परफेक्ट लुक देती है. इसे आप चूड़ीदार पजामी या लेगिंग्स के साथ पहन सकती हैं.
सिल्क कुर्ती
अगर आप थोड़ी शाइन चाहती हैं, तो मोडल सिल्क फैब्रिक की चिकनकारी कुर्ती चुनें. इस फैब्रिक का फॉल बहुत प्यारा आता है. पेस्टल शेड्स जैसे कि पिस्ता ग्रीन या बेबी पिंक में मोडल सिल्क कुर्ती आपकी इफ्तार पार्टियों में बेस्ट दिखाएगी.
शॉर्ट चिकनकारी कुर्ती
आजकल शॉर्ट कुर्ती के साथ शरारा या गरारा काफी ट्रेंड में है. रमजान की छोटी गेट-टुगेदर के लिए ये एक शानदार ऑप्शन है. आप भी चिकनकारी वर्क वाली शॉर्ट कुर्ती को मैचिंग शरारा के साथ पेयर करें.
जॉर्जेट कुर्ती
जॉर्जेट फैब्रिक पर जब ‘बखिया’ और ‘फंदा’ कढ़ाई की जाती है, तो वो बहुत ही खूबसूरत लगती है. अगर आप किसी बड़ी इफ्तार पार्टी में जा रही हैं, तो डार्क कलर्स की जॉर्जेट चिकनकारी कुर्ती पहनकर जाएं.
अंगरखा स्टाइल
चिकनकारी में अंगरखा स्टाइल हमेशा से सदाबहार रहा है. साइड में बंधी डोरियां और उस पर लटके छोटे-छोटे लटकन इस स्टाइल को और भी खास बनाते हैं.
कैजुअल लुक
अगर आप बहुत ज्यादा सजना-धजना पसंद नहीं करतीं, तो इस तरह की कैजुअल लखनवी कुर्तियां आपको जरूर पसंद आएंगी. ये डेली वियर के लिए भी बेस्ट रहती हैं.