16 May 2026
ऐसा रहा धक-धक गर्ल का सफर! माधुरी दीक्षित की वह कहानी, जिसने करोड़ों दिलों की धड़कन को लूटा
डांस से प्यार
15 मई, 1967 को मुंबई में पैदा हुईं माधुरी दीक्षित का पूरा नाम माधुरी शंकर दीक्षित है. वो एक मराठी कोकणस्थ ब्राह्मण फैमिली में पली-बढ़ीं. उनके पिता शंकर दीक्षित इंजीनियर थे और मां स्नेहलता दीक्षित हाउस वाइफ. घर में पढ़ाई-लिखाई का माहौल था.
बॉलीवुड की धड़कन
माधुरी दीक्षित ने साल 1984 में फिल्म ‘अबोध’ से बॉलीवुड में कदम रखा. फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास नहीं चली, लेकिन उनकी मासूमियत और एक्टिंग ने लोगों का ध्यान जरूर खींचा. इसके बाद कई सालों तक उन्हें स्ट्रगल करना पड़ा.
बदल दी सोच
उस दौर में हिंदी सिनेमा पर पूरी तरह से मेल स्टार्स का ही दबदबा था. फिल्मों का पूरा बिजनेस बड़े हीरो के नाम पर चलता था. लेकिन माधुरी उन गिनी-चुनी एक्ट्रेसेस में शामिल रहीं जिन्होंने इस सोच को बदल दिया. कई फिल्मों में उनकी मौजूदगी ही सबसे बड़ा अट्रैक्शन होती थी.
तोड़े सारे रिकॉर्ड्स
‘हम आपके हैं कौन’ ने बॉक्स ऑफिस के सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए और कई सालों तक हिंदी सिनेमा की सबसे बड़ी फिल्म बनी रही. फिल्म की सक्सेस में माधुरी का इतना बड़ा हाथ था कि लोग थिएटर से बाहर निकलकर सिर्फ उन्हीं की बात करते थे.
एक्सप्रेशन और खूबसूरती
माधुरी की सबसे बड़ी ताकत सिर्फ उनकी खूबसूरती नहीं थी. उनके चेहरे के एक्सप्रेशन, उनकी आंखों की लैंग्वेज और उनका कॉन्फिडेंस उन्हें बाकियों से अलग बनाता था. वो स्क्रीन पर आते ही माहौल बदल देती थीं. उनकी मुस्कान में एक अपनापन था.
गजब का स्टारडम
आप माधुरी दीक्षित की पॉपुलैरिटी का अंदाज़ा इसी बात से लगा सकते हैं कि, उस दौर में कई गानों और फिल्मों में उनका जिक्र होता था. 1994 की कल्ट कॉमेडी फिल्म ‘अंदाज़ अपना अपना’ इसका सबसे मजेदार उदाहरण है.
शादी
1999 में माधुरी दीक्षित ने अमेरिका के कार्डियोवैस्कुलर सर्जन डॉ. श्रीराम नेने से शादी कर ली. ये खबर सुनकर उनके लाखों फैंस का दिल टूट गया था. लेकिन उनकी शादी भी किसी फिल्मी कहानी से कम नहीं थी. दिलचस्प बात ये है कि डॉ. नेने ने शादी से पहले माधुरी की कोई फिल्म नहीं देखी थीं