22 May 2026

यह है MP का हिल स्टेशन, जहां प्रकृति ने दिया खूबसूरती वरदान!

सतपुड़ा की रानी

मध्य प्रदेश में एक बहुत खूबसूरत हिल स्टेशन भी है, जिसे ‘सतपुड़ा की रानी’ कहा जाता है. इस जगह का नाम है पचमढ़ी. हरियाली से घिरी पहाड़ियां, झरनों की आवाज, शांत घाटियां और ठंडी हवा इस जगह को इतना खास बनाती हैं.

पचमढ़ी

सतपुड़ा माउंटेन रेंज में बसा पचमढ़ी मध्य प्रदेश का इकलौता हिल स्टेशन है. यही वजह है कि ये जगह धीरे-धीरे देशभर के ट्रैवलर्स की पसंद बनती जा रही है. 

खूबसूरत नजारों

यहां का मौसम सालभर सुहावना रहता है. ऐसे में गर्मियों में भी लोग राहत पाने के लिए यहां पहुंचते हैं. हालांकि, पचमढ़ी सिर्फ खूबसूरत नजारों के लिए ही नहीं, बल्कि एडवेंचर, धार्मिक सिग्निफिकेंस और शांत माहौल के लिए भी फेमस है.

ऊंचे पहाड़

पचमढ़ी की सबसे बड़ी खासियत इसकी नेचुरल खूबसूरती है. यहां घने जंगल, ऊंचे पहाड़, छोटे-बड़े झरने और हर तरफ फैली हरियाली देखने वालों का दिल जीत लेती है. 

एडवेंचर

अगर आप एडवेंचर पसंद करते हैं, तो पचमढ़ी आपके लिए किसी स्वर्ग से कम नहीं. यहां ट्रैकिंग, हाइकिंग, कैंपिंग और नेचर वॉक जैसी कई मजेदार एक्टिविटीज़ का मजा लिया जा सकता है.

थ्रिलिंग एक्सपीरियंस 

जंगलों के बीच बने रास्ते और पहाड़ी ट्रेल्स काफी थ्रिलिंग एक्सपीरियंस देते हैं. कई लोग यहां सिर्फ ट्रेकिंग और सनराइज देखने के लिए पहुंचते हैं.

पांडव गुफाओं

पचमढ़ी का धार्मिक महत्व भी काफी खास माना जाता है. यहां मौजूद पांडव गुफाओं को लेकर मान्यता है. कहा जाता है कि, महाभारत काल में पांडवों ने अपने वनवास के दौरान यहां टाइम बिताया था. 

शंकर गुफा

टूरिस्ट्स के बीच ही नहीं बल्कि श्रद्धालुओं के बीच भी काफी पॉपुलर है. जटा शंकर गुफा भी यहां का बड़ा धार्मिक स्थल है, जो भगवान शिव को डेडिकेटेड है.

हिल स्टेशन

पचमढ़ी की एक और खास बात यह है कि यहां दूसरे हिल स्टेशनों जैसी ज्यादा भीड़ नहीं मिलती. यही वजह है कि फैमिली, कपल्स और पीस पसंद करने वाले लोग इसकी तरफ ज्यादा अट्रैक्ट होते हैं.