31 March 2026
शादी में दिखना है खास, तो पहनें ये Sequenced Saree; लोगों की नहीं हटेगी नजर
पिंक साड़ी
लाइट पिंक कलर भी बहुत क्लासी लगता है, इसलिए आप पिंक कलर की साड़ी भी ट्राई कर सकती हैं. अगर आप ब्लाउज के साथ कुछ क्रिएटिविटी दिखाएंगी, तो आपको लुक और भी स्पेशल बन जाएगा.
ग्रीन साड़ी
मेहंदी और संगीत नाइट के लिए ग्रीन सीक्वेंस साड़ी में आप बॉलीवुड हिरोइन की तरह दिखेंगी. यह सभी डिजाइन बहुत ही स्टाइलिश दिख रहे है. अगर आपको संगीत पार्टी में मेन कैरेक्टर दिखना है, तो ग्रीन साड़ी जरूर ट्राई करें.
व्हाइट साड़ी
रात के फंक्शन के लिए व्हाइट साड़ी बेस्ट है. यह रात में बहुत शाइन करती है. व्हाइट साड़ी आपको एस्थेटिक लुक मिलेगा. इस साड़ी के साथ हेवी ज्वैलरी और मेकअप को अवॉइड करें और सबकुछ मिनिमल ही रखें.
स्काईब्लू साड़ी
स्काईब्लू कलर आपको एक शांत और सॉफ्ट लुक देता है. स्काईब्लू कलर की यह साड़ी सॉफ्ट थीम पसंद करने वाली लड़कियों को बहुत पसंद आएगी. फोटो में दिखाई गईं तीनों साडियों बहुत ही सुंदर लग रही हैं.
बेज कलर साड़ी
अब ब्लैक या ब्लू नहीं, बल्कि बेज कलर का ट्रेंड है. बेज कलर की साड़ी बहुत ही खूबसूरत, क्लासी और एस्थेटिक लगती है. बेज कलर की सीक्वेंस वर्क वाली साड़ी आपको पूरी पार्टी में ‘दीवा’ वाली वाइब देगी.
फ्लोरल प्रिंट शिफॉन साड़ी
अगर आप कहीं आने-जाने के लिए अगर अपने लुक को निखारना चाहते हैं, तो फ्लोरल प्रिंट शिफॉन साड़ी को आप पहन सकती हैं.