6 February, 2026
एयर फ्रायर
एयर फ्रायर सिर्फ खाना फ्राई करने में मदद नहीं करता, बल्कि यह आपको एक टेस्टी केक बनाकर भी खिला सकता है.
6 टिप्स
एयर फ्रायर में टेस्टी और फ्लफी केक बनाने के लिए आपको यह 6 टिप्स फॉलो करने होंगे.
सही पैन लें
एयर फ्रायर में केक बनाने के लिए इसलिए एक छोटा और गोल पैन का इस्तेमाल करें, जो आराम से फिट हो जाए और आसपास थोड़ी जगह बचा दें.
आधा बैटर डालें
अपने बैटर को पैन में सिर्फ आधा ही डालें. अगर पैन पूरा भरा होगा, तो वह हीटिंग एलिमेंट के बहुत करीब पहुंच जाएगा और ऊपर से जल जाएगा.
टेम्परेचर का ध्यान रखें
केक को जलने और अधपका रहने से बचाने के लिए आपको इसका टेम्परेचर 160-165 डिग्री सेल्सियस ही रखना चाहिए.
पैन को कवर करें
अगर आप लूज फॉइल से पैन को ढक देंगे तो ऊपरी परत जलने से बच जाएगी. लेकिन पूरी तरह से नहीं ढकना है, उसे थोड़ा खुला छोड़ दें.
समय का ध्यान रखें
केक बेक करने के लिए समय का ध्यान रखना भी बहुत जरूरी है. एयर फ्रायर में केक को पूरी तरह से पकने में 22-25 मिनट लगेंगे.
ठंडा होने दें
25 मिनट बाद आप केक को निकाल लें और उसे ठंडा होने दें. ठंडा होने के बाद केक का सही टेस्ट आएगा.
एन्जॉय करें
अब अपने केक को चॉकलेट सिरप के साथ और चोको चिप्स के साथ डेकोरेट करें और टेस्टी केक का मजा लें.