26 February, 2026

घर पर बनाएं आंवले का जूस, स्किन करेगी ग्लो

आंवले का फायदे

आंवला हमारी सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होता है. आंवला विटामिन C का अच्छा स्रोत है, जो स्किन को निखार देता है.

आंवले का फायदे

आंवला हमारी इम्यूनिटी स्ट्रांग करता है, पाचन सुधारता है और बालों के लिए भी फायदेमंद है. 

आंवले का जूस

आज हम आपका घर पर ही आंवले का जूस बनाना सिखाएंगे, यहां पढ़ें इसकी रेसिपी.

सुखाकर काटें

5-6 ताज़े आंवले लें. उन्हें अच्छी तरह धोकर सुखा लें और बीज निकालकर छोटे-छोटे टुकड़ों में काट लें.

जूस बनाएं

आंवले के टुकड़ों को मिक्सर/ब्लेंडर जार में डालें. 1 कप या ज़रूरत के हिसाब से पानी डालें.

पेस्ट बना लें

अब आंवले को अच्छी तरह पीसकर बारीक पेस्ट बना लें.

छान लें

एक बारीक छलनी या मलमल के कपड़े का इस्तेमाल करके, मिक्सचर को एक कटोरे में छान लें और चम्मच से सारा रस निचोड़ लें.

नमक-जीरा डालें

आप इसमें एक चुटकी काला नमक, भुना जीरा पाउडर या शहद मिला सकते हैं.

रोज पिएं

इस जूस को सुबह खाली पेट पीना सबसे अच्छा है. रोजाना पीने से आपको खुद फर्क नजर आने लगेगा.

ताजा है बेहतर

आंवले के जूस को ताजा बनाकर पीना अच्छा होता है या आप जूस बनाने के 2 दिन बाद तक पी सकते हैं.