21 May, 2026
पीएम ने किया गिफ्ट
मेलोडी टॉफी अब अंतरराष्ट्रीय स्तर पर चर्चा में आ गई. पीएम मोदी ने इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी को यह टॉफी गिफ्ट की है.
ट्रेडिंग
इसके बाद से यह सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर रही है. यूजर्स ने इसे मोलोनी+मोदी का मजेदार कॉम्बिनेशन बताया है.
मीम्स
मेलोडी के मीम्स सोशल मीडिया पर इतने वायरल हुए कि कंपनी ने इंस्टाग्राम पर वीडियो शेयर करते हुए लिखा, ‘1983 से रिश्तों में मिठास घोल रहे हैं.’
PARLE
मेलोडी टॉफी 'पारले' कंपनी की है. इसे 1983 में लॉन्च किया गया था और अब तक यह बच्चों से लेकर बड़ों की फेवरेट टॉफी बनी हुई है.
फायदा
पारले कंपनी के शेयरों में भी तेजी देखने को मिली. अब यह टॉफी पूरी दुनिया में फेमस हो गई है.
टैगलाइन
कंपनी ने मार्केटिंग के लिए 'ये मेलोडी इतनी चॉकलेटी क्यों हैं' टैगलाइन का इस्तेमाल किया, जिसे जानने के लिए शुरुआत में हर किसी ने इसे खाया.
टेस्ट
यह टॉफी अपनी खास बनावट के लिए जानी जाती है. इसके बाहर कैरेमल (Caramel) की एक सख्त लेयर होती है और जैसे ही आप इसे चबाते हैं, अंदर से गाढ़ी चॉकलेट का धमाका होता है.
कीमत
भारत में मात्र 1 रुपये में मिलने वाली यह टॉफी अब देश में ही नहीं बल्कि दुनिया के 100 से अधिक देशों में निर्यात की जाती है.
ट्राई करें
मेलोडी सिर्फ एक टॉफी नहीं, बल्कि नॉस्टैल्जिया बन चुकी है. अगर आपने अभी तक यह टॉफी नहीं खाई, तो एक बार जरूर ट्राई करें.