08 Aug 2026

सूट सिलवाने से पहले एक बार देख लें ये ट्रेडिंग मोहरी डिजाइन, आपके लुक को बना देगा खास.

कंफर्ट का मामला

आजकल सूट के साथ पैंट पहनना सिर्फ कंफर्ट का मामला नहीं रह गया है, बल्कि ये फैशन का भी हिस्सा बन चुका है. खासकर ऑफिस, कॉलेज या रोजाना पहनने के लिए पैंट वाले सूट काफी पसंद किए जाते हैं.

पैंट की मोहरी

अगर आपको लगता है कि सिंपल पैंट में कुछ खास नहीं है, तो जरा उसकी मोहरी पर ध्यान दीजिए. इन दिनों पैंट की मोहरी पर खूबसूरत लेस, कट वर्क, पर्ल और अलग-अलग फैब्रिक की डिटेलिंग का ट्रेंड चल रहा है. 

कट वर्क

अगर किसी खास फंक्शन के लिए सूट सिलवा रही हैं, तो कट वर्क के साथ पर्ल और लेस वाली मोहरी काफी खूबसूरत लगेगी. ये डिजाइन सिंपल पैंट को भी पार्टी वियर वाला लुक दे सकती है.

मैचिंग लेस

अगर आपको ज्यादा हैवी लुक नहीं चाहिए तो सूट के ही कपड़े को मोहरी पर अटैच करवाएं. इसके साथ मैचिंग या कॉन्ट्रास्ट लेस लगवाने से डिजाइन और भी बढ़िया लगेगा.

गोटा-पट्टी टच

तीज-त्योहार या किसी फैमिली फंक्शन के लिए सूट तैयार करवा रही हैं, तो गोटा-पट्टी वाली मोहरी भी बनवा सकती हैं. इसमें ज्यादा मेहनत किए बिना पैंट को फेस्टिव लुक मिल जाता है.

ट्राएंगल कट वर्क

अगर आपको मॉडर्न और मिनिमल डिजाइन पसंद है, तो ट्राएंगल कट वर्क वाली मोहरी बढ़िया रहेंगी. इसे पैंट के अलावा प्लाजो पर भी बनवाया जा सकता है. रोजाना पहनने के लिए सिर्फ कट वर्क रखें.

नेट या शिफॉन

पैंट की मोहरी पर नेट, शिफॉन या जॉर्जेट जैसा हल्का फैब्रिक लगवाकर फैंसी लुक क्रिएट किया जा सकता है. अगर चाहें तो इसके साथ छोटे टैसल्स या कट वर्क भी एड करवा सकती हैं.

कलरफुल लेस

सिंपल सूट को थोड़ा महंगा और डिजाइनर लुक देना है, तो कलरफुल लेस के साथ मोहरी बनवाएं. इसमें सूट के फैब्रिक की छोटी डिटेलिंग भी एड की जा सकती है.