22 March 2026

गर्मियों में स्कीन पर लाना है ग्लो? तो घर बैठे बनाएं यह नेचुरल फेस पैक.

स्किन

गर्मियों के आते ही, तेज धूप, पसीना और धूल हमारी स्किन का ग्लो छीन लेते हैं, जिससे वह डल और बेजान दिखने लगती है. बार-बार पार्लर जाना न सिर्फ महंगा पड़ता है. 

नैचुरली निखार

अगर आप अपनी स्किन को नैचुरली निखारना चाहते हैं, तो घर पर बना फेस पैक एक बढ़िया ऑप्शन है. ये न सिर्फ सेफ हैं, बल्कि आपकी स्किन को अंदर से पोषण भी देते हैं, जिससे वह हेल्दी और ग्लोइंग बनती है. 

सिंपल इंग्रीडिएंट्स

खास बात यह है कि इन फेस पैक के लिए महंगे इंग्रीडिएंट्स की जरूरत नहीं होती. आप किचन के सिंपल इंग्रीडिएंट्स से भी शानदार रिजल्ट पा सकते हैं.

मुल्तानी मिट्टी पैक

मुल्तानी मिट्टी ज्यादा तेल, गंदगी और डेड स्किन सेल्स को हटाने का एक बहुत अच्छा नेचुरल तरीका है, जिससे स्किन हेल्दी और ग्लोइंग बनती है. यह टैनिंग कम करती है और मुंहासों से राहत दिलाती है.

गर्मियों में ठंडक

मुल्तानी मिट्टी ठंडी होती है, इसलिए यह आपको गर्मियों में ठंडक भी देगी. मुल्तानी मिट्टी का फेस पैक बनाने के लिए 2 चम्मच मुल्तानी मिट्टी को 2 चम्मच गुलाब जल या दूध के साथ मिलाकर पेस्ट बना लें

बेसन दही पैक

डीप क्लींजिंग के लिए बेसन और दही से बना फेस पैक भी बहुत अच्छा है. यह चेहरे पर दाग- धब्बे कम करने में मदद करता है. बेसन आपके चेहरे पर स्क्रब की तरह काम करता है और दही आपको हाइड्रेशन देती है.

2 चम्मच दही 

फेस पैक बनाने के लिए सबसे पहले 2 चम्मच बेसन लें. इसमें 2 चम्मच दही मिलाएं. अब इसमें चुटकी भर हल्दी डालें. हल्दी आपके फेस पर इन्फेक्शन कम करने का काम करती है. तीनों को मिलाकर पेस्ट बनाएं. 

आलू और नींबू 

कई लड़कियों के चेहरे पर पिंपल के निशान रह जाते हैं. अगर आपके चेहरे पर भी डार्क स्पॉट्स और पिग्मेंटेशन हैं, तो आपके लिए आलू और नींबू के रस का फेस पैक सबसे बेस्ट है. नींबू के रस में नैचुरल ऐसिड होता है, जो पिग्मेंटेशन दूर करता है.

 1 चम्मच नींबू 

2-3 चम्मच आलू का रस अलग निकालकर उसमें 1 चम्मच नींबू का रस मिलाएं. अब इसमें 1 चुटकी हल्दी डालकर मिला लें. इसे अपने पिग्मेंटेशन वाली जगह मोटा-मोटा लगाएं और पूरे फेस पर पतली परत लगाएं.