24 March, 2026
नवरात्रि मेहंदी
नवरात्रि में हर लड़की देवी दुर्गा की पूजा करते हुए अपने लुक को खास बनाना चाहती है. ऐसे में मेहंदी आपके लुक और खूबसूरत बना देगी.
नवरात्रि मेहंदी
अगर आप इस नवरात्रि अपने हाथों को खास बनाना चाहती हैं, तो इन शानदार मेहंदी डिजाइनों को जरूर लगाएं.
हाफ फेस डिजाइन
यह हाफ फेस डिजाइन बहुत ही अट्रैक्टिक लग रहा है. यह डिजाइन ज्यादा मश्किल भी नहीं है और कम समय में पूरा हो जाएगा.
हाफ फेस डिजाइन
यह हाफ फेस डिजाइन काफी यूनीक है, जो मेहंदी लवर्स लड़कियों को पसंद आएगा . यह डिजाइन आपके हाथों को और सुंदर बना देगा.
माता रानी फोटो
माता रानी की तस्वीर वाला यह डिजाइन बहुत ही सुंदर लग रहा है. यह डिजाइन इतना यूनीक है कि जो भी आपका हाथ देखेगा, वह देखता रह जाएगा.
माता रानी फोटो
यह डिजाइन बनाने में भले ही मुश्किल है, लेकिन आपको एक बार इसे जरूर लगाना चाहिए. थोड़ी प्रैक्टिस के बाद यह सही बन जाएगा.
मिनिमल डिजाइन
मिनिमल डिजाइन पसंद करने वाली लड़कियों के लिए यह मेहंदी डिजाइन परफेक्ट है. इसमें ट्रेडिशनल और मॉडर्न टच दोनों हैं.
मिनिमल डिजाइन
यह जल्दी लग भी जाएगी और दिखने में बहुत प्यारी है. इस डिजाइन में बने कमल का धार्मिक महत्व भी है, इसलिए आप इसे नवरात्रि में जरूर में लगाएं.
मिनिमल डिजाइन
यह डिजाइन भी मिनिमल और स्टाइलिश लग रहा है. अगर आपको ट्रेडिशनल मेहंदी की जगह कुछ हटके ट्राई करना है, तो यह डिजाइन जरूर लगाएं.
स्वास्तिक डिजाइन
हिंदू धर्म में स्वास्तिक का बहुत महत्व है. स्वास्तिक समृद्धि, सौभाग्य और शुभता का प्रतीक होता है, इसलिए नवरात्रि में आप इसे जरूर लगाएं.