7 May, 2026
सेकंड हैंड चीजें
कुछ लोग पैसे बचाने और लुक्स के चक्कर में सेकंड हैंड चीजों को घर में ले आते हैं, जो बाद में उन्हें बहुत नुकसान पहुंचाती हैं.
सेकंड हैंड चीजें
वास्तु नियमों को ध्यान में रखकर ही घर में कोई चीज लानी चाहिए. आज हम आपको बताएंगे कि घर में किन सेकंड हैंड चीजों को नहीं लाना चाहिए.
पुराना बेड
वास्तु के अनुसार, कभी भी किसी दूसरे का इस्तेमाल किए हुए बेड या सोने का बिस्तर अपने घर में नहीं लाना चाहिए. बेड पर सोने वाले व्यक्ति की ऊर्जा उससे जुड़ जाती है.
पुराना बेड
जब आप उस बेड पर सोएंगे, तो आपकी नींद खराब हो सकती है और आपका स्वास्थ्य भी खराब हो सकता है. साथ ही आपके घर में लड़ाई-झगड़ा भी हो सकता है.
पुरानी घड़ी
घड़ी घर के वास्तु के लिए बहुत जरूरी है. किसी और की घड़ी पहनना या घर में पुरानी घड़ी रखना आपकी तरक्की में रुकावट डाल सकता है.
पुरानी घड़ी
अगर पिछले मालिक का समय खराब चल रहा था, तो इससे आपकी तरक्की पर असर पड़ सकता है, इसलिए हमेशा अपने घर में नई और चालू घड़ी ही रखें.
पुराने कपड़े या जूते
लोग अक्सर दूसरों के पुराने कपड़े या जूते ले लेते हैं, लेकिन वास्तु के अनुसार, यह सही नहीं है. दूसरे व्यक्ति की नेगेटिव एनर्जी कपड़ों के जरिए आपके शरीर और मन पर असर डाल सकती हैं.
सोफा और कुर्सियां
सोफा और कुर्सियां ऐसी चीजें हैं जिनका इस्तेमाल परिवार और बाहर के लोग लंबे समय तक करते हैं. इन्हें अपने घर में रखने से आपके घर की खुशहाली में रुकावट आ सकती है
पुरानी झाड़ू
घर में पुरानी झाड़ू लाने से गरीबी और पैसे की तंगी आ सकती है. झाड़ू के अलावा आप कोई भी सफाई का सामान किसी ओर से न लें.