28 Feb 2026
इफ्तार पार्टी में दिखना है सबसे ज्यादा आकर्षित तो पहने ये Pakistani सूट.
चिकनकारी
रमजान की दोपहर और इबादत के टाइम आप व्हाइट पाकिस्तानी चिकनकारी सूट से बेहतर कुछ नहीं. ये न सिर्फ आंखों को सुकून देता है बल्कि पहनने में भी बहुत लाइट होता है.
वेलवेट कुर्ता
अगर आप किसी खास इफ्तार दावत में जा रही हैं, तो वेलवेट पाकिस्तानी सूट भी पहन सकती हैं. जरी या थ्रेड वर्क वाले ये सूट रात की रोशनी में बहुत शानदार लगते हैं.
डिजिटल प्रिंट
साल 2026 में पेस्टल कलर्स जैसे पिस्ता ग्रीन, पाउडर ब्लू और लैवेंडर काफी ज्यादा ट्रेंड में हैं. फ्लोरल डिजिटल प्रिंट वाले ये पाकिस्तानी सूट्स काफी कूल और ट्रेंडी लुक देते हैं. इनके साथ ऑर्गेंजा दुपट्टा आपके लुक को और भी स्टाइलिश बना देगा.
शरारा और गरारा सेट
पाकिस्तानी स्टाइल के घेरेदार शरारा और गरारा अब फिर से फैशन में आ चुके हैं. रेशमी कढ़ाई वाले ये सूट सेट बहुत ग्रेसफुल लगते हैं. अगर आप ईद के लिए कुछ ढूंढ़ रही हैं, तो ये एक बेहतरीन ऑप्शन हो सकता है.
हैवी एम्ब्रॉयडरी
सिल्क ब्लेंड फैब्रिक पर बारीक एम्ब्रॉयडरी वाले पाकिस्तानी सूट हमेशा से ही लड़कियों की पहली पसंद रहे हैं. इनमें मिलने वाले रिच कलर्स और शाइन आपको पार्टी की भीड़ से अलग दिखाएंगे.
काफ्तान स्टाइल
जिन लड़कियों को फिटिंग के बजाय कंफर्ट ज्यादा पसंद हैं, उनके लिए काफ्तान स्टाइल पाकिस्तानी सूट्स बेस्ट रहते हैं. ये ढीले-ढाले होने के साथ-साथ काफी फैशनेबल भी होते हैं.