20 February, 2026
पालक पत्ता चाट
पालक के पत्तों की चाट बहुत ही टेस्टी लगती है और पौष्टिक भी होती है. पढ़ें इसकी रेसिपी.
धोकर सुखाएं
चाट बनाने के लिए सबसे पहले पालक के पत्तों को धोकर सुखा लें.
बैटर बनाएं
एक अलग बाउल में बेसन, नमक, हल्दी, मिर्च पाउडर, हरी मिर्च, अदरक और पानी डालें. इसे तब तक फेंटें जब तक एक स्मूद बैटर न बन जाए.
फ्राई करें
एक पैन में तेल गरम करें. पालक के पत्तों को बैटर में डुबोकर डीप-फ्राई करें.
दही तैयार करें
मीठा दही बनाने के लिए, 1 कप दही, 3 बड़े चम्मच चीनी, स्वादानुसार नमक और काला नमक मिलाएं.
इमली की चटनी
इसके बाद, 1 कप इमली का गूदा, 4 बड़े चम्मच चीनी और स्वादानुसार सभी मसाले मिलाकर इमली की चटनी बनाएं.
चटनी पकाएं
इमली की चटनी के लिए, सभी चीजों को एक पैन में धीमी आंच पर पकाएं.
15 मिनट तक पकाएं
इसके बाद 1 कप अंगूर, 1 केला, खरबूजे के बीज और पुदीना डालकर पकाएं. चटनी को 15-18 मिनट तक पकाएं.
प्लेट सजाएं
अब चटनी निकालकर ठंडा करें. पालक के पत्तों को एक प्लेट में रखें, उसके ऊपर मीठा दही और इमली की चटनी डालें.
मजे लें
बेसन की नमकीन,चाट मसाला और पुदीने की चटनी डालकर चाट का मजा लें.