21 June, 2026

घर में आएगी सुख-समृद्धि, लगाएं ये 9 लकी पौधे

तुलसी

तुलसी को हिंदू धर्म में बहुत पवित्र माना जाता है.  यह घर में पॉजिटिव माहौल, मानसिक शांति और धार्मिक एनर्जी बढ़ाती है.

मनी प्लांट

घर में मनी प्लांट लगाने से आर्थिक तरक्की होती है. इसे खुशहाली का प्रतीक माना जाता है. लेकिन इसका खास ध्यान रखना पड़ता है.

अपराजिता

अपराजिता का पौधा देवी लक्ष्मी और आध्यात्मिक शक्ति से जुड़ा है, जो शुभता और मानसिक शांति का प्रतीक है.

केले

केले का पौधा भगवान विष्णु और बृहस्पति ग्रह से जुड़ा है, जो इसे एक धार्मिक और बहुत शुभ पौधा बनाता है.

अशोक

अशोक का पेड़  स्ट्रेस, एंग्जायटी और नेगेटिविटी को दूर करता है. माना जाता है कि यह सुखद और शांति लाता है.

चमेली

चमेली के खुशबूदार फूल प्यार, शांति और मीठे रिश्तों का प्रतीक माने जाते हैं. जिससे घर में खुशनुमा माहौल बना रहता है. 

शमी 

शमी के पौधे को शनि की कृपा, सफलता और मुश्किलों से मुक्ति का प्रतीक माना जाता है, इसलिए इसे खास तौर पर शुभ माना जाता है.

पारिजात

पारिजात भी एक पवित्र और दिव्य पौधा है. यह जो जीवन में तरक्की और सकारात्मक बदलाव लाता है. इसके फूल भी बहुत सुंदर लगते हैं.

एलोवेरा

एलोवेरा को सेहत, ताजगी और सकारात्मकता का प्रतीक माना जाता है.  आप इसका जूस पी सकते हैं और चेहरे पर भी लगा सकते हैं.