11 May, 2026

मोटापे से परेशान हैं, तो 1 घंटा रोज खेलिए बैडमिंटन

मोटापा

बढ़ता वजन आजकल बहुत से लोगों के लिए एक बड़ी चिंता बन गया है और जिम जाना हर किसी के लिए आसान नहीं है.

खेल

लेकिन क्या आपको पता है कि आप खेल खेलकर भी वजन कम कर सकते हैं, इसके लिए बैडमिंटन एक बढ़िया ऑप्शन है.

कार्डियो वर्कआउट

यह सिर्फ एक खेल नहीं है, बल्कि एक पूरा कार्डियो वर्कआउट है जो शरीर को फिट और एक्टिव रखता है.

एक घंटा बैडमिंटन 

अगर किसी का वजन लगभग 60-70 kg है, तो एक घंटा बैडमिंटन खेलने से लगभग 400-500 कैलोरी बर्न हो सकती है.

7,700 कैलोरी बर्न होगी

 ध्यान देने वाली बात यह है कि एक किलोग्राम फैट कम करने के लिए लगभग 7,700 कैलोरी बर्न करने की जरूरत होती है.

 2-3 kg  कम होगा वजन

इस हिसाब से, रोजाना एक घंटा बैडमिंटन खेलने से हर महीने 2-3 kg वजन कम हो सकता है.

बैलेंस्ड डाइट

लेकिन ध्यान रहे कि सिर्फ खेलना काफी नहीं है. बैलेंस्ड डाइट और पूरी नींद भी वजन कम करने के लिए उतनी ही जरूरी है.

कई बीमारियों का कारण

वजन कम करना एक दिन का काम नहीं है और ज़्यादा वजन कई बीमारियों का कारण बन सकता है.

एक्सरसाइज करें

इसलिए समय रहते अपनी लाइफस्टाइल और डाइट पर ध्यान दें और रोजना एक्सरसाइज करें.