09 May 2026

Met Gala 2026 में छाया राजा रवि वर्मा का मैजिक, रेड कार्पेट पर जिंदा हुई 19वीं सदी की पेंटिंग्स.

मेट गाला

फैशन की दुनिया का सबसे बड़ा महाकुंभ यानी ‘मेट गाला’ एक बार फिर सुर्खियां बटोर रहा है. न्यूयॉर्क के मेट्रोपॉलिटन म्यूजियम ऑफ आर्ट में जब इस साल का रेड कार्पेट बिछा, तो उसकी चमक भारत तक फील की गई.

मेट गाला

फैशन की दुनिया का सबसे बड़ा महाकुंभ यानी ‘मेट गाला’ एक बार फिर सुर्खियां बटोर रहा है. न्यूयॉर्क के मेट्रोपॉलिटन म्यूजियम ऑफ आर्ट में जब इस साल का रेड कार्पेट बिछा, तो उसकी चमक भारत तक फील की गई.

फैशन की दुनिया 

इस बार के मेट गाला ने ये साबित कर दिया कि इंडियन आर्ट के पितामह कहे जाने वाले राजा रवि वर्मा आज भी फैशन की दुनिया के सबसे बड़े आइकॉन हैं.

ग्लोबल पहचान

राजा रवि वर्मा सिर्फ एक पेंटर नहीं थे, बल्कि वो पहले व्यक्ति थे जिन्होंने भारतीय महिला और साड़ी के आउटफिट को एक ग्लोबल पहचान दी थी.

भारतीय सुंदरता

19वीं सदी में उन्होंने अपनी पेंटिंग्स के जरिए ये तय किया कि साड़ी का पल्लू कैसे गिरना चाहिए. सिर का झुकाव कितना होना चाहिए और भारतीय सुंदरता का पैमाना क्या होगा. 

भारतीय सुंदरता

उन्होंने माइथोलॉजिकल स्टोरीज की कैरेक्टर्स, जैसे दमयंती और शकुंतला को न सिर्फ कैनवास पर उतारा, बल्कि उन्हें एक ऐसी चमक दी जो आज भी भारतीय सिनेमा और अब अंतरराष्ट्रीय फैशन का बेस है.

ईशा अंबानी का लुक

मेट गाला 2026 के रेड कार्पेट पर जब ईशा अंबानी उतरीं, तो सबकी निगाहें थम गईं. फेमस डिजाइनर गौरव गुप्ता की तैयार की हुई उनकी गोल्ड टिश्यू साड़ी किसी सिंपल ड्रेस जैसी नहीं थी.

लोटस लेडी

 ये साड़ी ड्रेप के बजाय इंजीनियर की गई लग रही थी. इसका पल्लू ईशा के सिर के ऊपर एक आर्क की तरह टिका हुआ था, जो सीधे तौर पर राजा रवि वर्मा की फेमस पेंटिंग ‘पद्मिनी’ (लोटस लेडी) की याद दिला रहा था.

करण जौहर

ईशा अंबानी ने जहां रवि वर्मा के स्टाइल को मॉर्डन टच दिया, तो वहीं फिल्ममेकर करण जौहर ने सीधा रास्ता चुना. मनीष मल्होत्रा के डिजाइन किए हुए केप और ब्लेज़र में करण ने रवि वर्मा की पेंटिंग्स को सचमुच जिंदा कर दिया.

कढ़ाई से बनाया 

उनके ब्लेज़र पर ‘वुमन होल्डिंग अ फ्रूट’ की तस्वीर थी, जबकि उनके लंबे केप पर रवि वर्मा की सबसे फेमस ‘हंसा दमयंती’ और ‘कादंबरी’ के सीन्स को कढ़ाई से बनाया गया था.