रक्षा बंधन
लड़कियों को रक्षा बंधन का बेसब्री से इंतजार रहता है. सज-संवर कर भाई को राखी बांधना, टेस्टी खाना और ढेर सारी तस्वीरें दिन को मजेदार बना देते हैं.
स्टाइलिश सूट
अगर आप भी इस बार कुछ ऐसा पहनना चाहती हैं जो ट्रेडिशनल होने के साथ-साथ ट्रेंडी भी लगे, तो ये आउटफिट आइडिया आपके काम आ सकते हैं.
क्लासिक सूट
अगर आप ऐसा आउटफिट चाहती हैं जो हर उम्र में अच्छा लगे, तो खूबसूरत एथनिक सूट सबसे बढ़िया ऑप्शन है.
को-ऑर्ड सेट्स
अगर आप इस बार कुछ नया ट्राई करना चाहती हैं, तो एथनिक को-ऑर्ड सेट्स पहन सकती हैं. मैचिंग कुर्ता और पैंट या पलाजो सेट आजकल काफी ट्रेंड में हैं.
अनारकली सूट
अगर आप ट्रेडिशनल लुक में थोड़ा रॉयल टच चाहती हैं, तो अनारकली सूट से बेहतर कुछ नहीं. इसका फ्लोई डिजाइन हर बॉडी टाइप पर अच्छा लगता है.
फ्लोरल प्रिंट
दिन के टाइम होने वाले राखी सेलिब्रेशन के लिए फ्लोरल प्रिंट हमेशा अच्छे लगते हैं. इसके साथ लाइट मेकअप और मिनिमल जूलरी आपके लुक में चार चांद लगाने का काम करेगी.
शरारा सेट
शरारा सेट पिछले कुछ सालों से हर फेस्टिव सीजन की जान बना हुआ है. इसका फ्लोई पैटर्न और कंफर्टेबल फिटिंग इसकी खासियत है.
मिनिमल लुक
अगर आपको सिंपल लुक पसंद है, तो हल्की कढ़ाई वाला कुर्ता और स्ट्रेट पैंट्स भी अच्छा ऑप्शन है.