21 March 2026

Dhurandhar 2 बॉक्स ऑफिस में किया कमाल, 2 दिनों में पार किया 200 करोड़ का आंकड़ा.

 आदित्य धर 

बॉक्स ऑफिस पर इस वक्त सिर्फ एक ही नाम गूंज रह है और वो है ‘धुरंधर: द रिवेंज’. आदित्य धर के डायरेक्शन में बनी इस फिल्म ने सिनेमाघरों में ऐसी आग लगाई है कि रिकॉर्ड्स के पन्ने जलकर खाक हो रहे हैं.

रणवीर सिंह 

रणवीर सिंह स्टारर इस स्पाई थ्रिलर ने सिर्फ दो दिनों के अंदर इंडियन बॉक्स ऑफिस पर 200 करोड़ रुपये का मैजिकल आंकड़ा पार कर लिया है.

 पेड प्रिव्यूज

बॉक्स ऑफिस पर ‘धुरंधर: द रिवेंज’ फिल्म की शुरुआत ही किसी सुनामी से कम नहीं थी. बुधवार को पेड प्रिव्यूज से फिल्म ने 43 करोड़ रुपये की कमाई कर ली थी.

ऐतिहासिक कलेक्शन

 19 मार्च को अपने पहले ऑफिशियल दिन पर रणवीर सिंह की फिल्म ने 102.55 करोड़ रुपये का ऐतिहासिक कलेक्शन किया.

जादू बरकरार

दूसरे दिन भी रणवीर का जादू बरकरार रहा और फिल्म ने 80.72 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन किया. ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का दो दिनों का कुल नेट कलेक्शन 226.27 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है.

दीवानगी

जियो स्टूडियोज की इस फिल्म को लेकर ऑडियन्स में इस कदर दीवानगी थी कि रिलीज से पहले ही ‘धुरंधर: द रिवेंज’ की 15 लाख से ज्यादा टिकटें बिक चुकी थीं.

1300 करोड़

जानकारी के लिए बता दें कि ‘धुरंधर’ ने दिसंबर 2025 में रिलीज होने के बाद दुनिया भर में 1300 करोड़ रुपये की कमाई की थी. 

ऑफिशियल आंकड़े

प्रोडक्शन हाउस ने अभी तक ऑफिशियल आंकड़े शेयर नहीं किए हैं. मगर सोशल मीडिया पर फिल्म को लेकर बना ‘हाइप’ सब बयां कर रहा है.

पाकिस्तान

रणवीर सिंह ‘जसकीरत सिंह रंगी’ और हमज़ा अली मज़ारी, दोनों रोल में नजर आ रहे हैं. कहानी एक ऐसे भारतीय लड़के की है, जो पाकिस्तान के अंदर घुसकर आतंकियों का सफाया करता है.