27 March 2026
Buddymoon के जमाने में भूल जाएं Honeymoon, Rashmika और Vijay से लें वेकेशन एन्जॉय का आइडिया.
पॉपुलर जोड़ी
हैदराबाद में अपनी शादी की शानदार रस्मों को निपटाने के बाद, साउथ और बॉलीवुड की सबसे पॉपुलर जोड़ी रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा ने कुछ ऐसा किया जो आजकल के कपल्स के लिए एक नया ट्रेंड सेट कर रहा है.
कोह समुई
रश्मिका और विजय अपनी शादी के ठीक बाद अकेले नहीं, बल्कि अपने करीबी दोस्तों की टोली के साथ कोह समुई के एक बहुत खूबसूरत समंदर किनारे बने एयरबीएनबी विला में छुट्टियां मनाने निकल गए.
बडीमून
इसे आजकल की भाषा में ‘हनीमून’ नहीं, बल्कि ‘बडीमून’ कहा जा रहा है.
हनीमून
भारत में सालों से हनीमून को एक बहुत ही प्राइवेट मामला माना जाता रहा है. कुछ पीढ़ियों पहले तक तो हालत ये थे कि दूल्हे की फैमिली वाले भी साथ चले जाते थे.
करीबी दोस्तों
आज के यंगस्टर्स शादी की भारी-भरकम रस्मों और शोर-शराबे के बाद सिर्फ आइसोलेशन नहीं चाहते, बल्कि वो उस खुशी को अपने करीबी दोस्तों के साथ बांटना चाहते हैं जिन्हें वो अपनी पसंद और फैमिली मानते हैं. ‘
सेलिब्रेशन
‘बडीमून’ इसी सोच का नतीजा है. यानी वेडिंग सेलिब्रेशन को थोड़ा और खींचने और अपनों के साथ सुकून के पल बिताने का एक शानदार तरीका.
रश्मिका मंदाना
रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा जैसे स्टार्स जो हमेशा कैमरों की नजर में रहते हैं, उनके लिए ये वेकेशन किसी ब्लेसिंग से कम नहीं था.
फॉर्मेलिटी
उन्होंने कोह समुई के बीचसाइड विला में अपने दोस्तों के साथ टाइम बिताया. वहां न कोई फॉर्मेलिटी थी और न ही सजने-संवरने का प्रेशर.
पूल में मस्ती
प्राइवेट शेफ का बनाया खाना, समंदर किनारे लंबी सैर, पूल में मस्ती, म्यूज़िक और देर रात तक चलने वाली गपशप, यही रश्मिका और विजय का हनीमून या बडीमून था.