14 April 2026

अब मात्र 2.5 घंटे में पहुंचेंगे दिल्ली से देहरादून, देखें पूरा रूट.

दिल्ली-देहरादून

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मंगलवार को दिल्ली-देहरादून इकोनॉमिक कॉरिडोर का उद्घाटन कर दिया है, जिससे दोनों शहरों के बीच यात्रा का समय लगभग आधा हो जाएगा.

सहारनपुर

 पीएम मोदी हाई-स्पीड एक्सप्रेसवे के एलिवेटेड हिस्से पर वाइल्डलाइफ पैसेज का रिव्यू किया, जो सहारनपुर के गणेशपुर में है. 

रोड शो

प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को देहरादून में एक रोड शो किया, जिसमें सड़क के दोनों ओर भारी भीड़ उनका स्वागत करने के लिए खड़ी थी. 

12 किलोमीटर 

देहरादून में मुख्य कार्यक्रम स्थल जसवंत ग्राउंड तक 12 किलोमीटर की सड़क यात्रा पर निकले. स्कूली बच्चों सहित बड़ी संख्या में लोग प्रधानमंत्री का स्वागत करने के लिए एकत्र हुए और उनके काफिले पर फूल बरसाए. 

 हाई-स्पीड एक्सप्रेसवे

धानमंत्री के भव्य रोड शो के दौरान सुरक्षा के लिए बड़े पैमाने पर पुलिस बल तैनात किया गया था. मोदी ने सहारनपुर में हाई-स्पीड एक्सप्रेसवे के ऊंचे खंड पर वन्यजीव मार्ग की समीक्षा भी की .

12,000 करोड़ रुपये

213 किलोमीटर लंबा छह-लेन एक्सेस नियंत्रित गलियारा 12,000 करोड़ रुपये से अधिक की लागत से बनाया गया है. एक्सप्रेसवे दिल्ली, उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड राज्यों से होकर गुजर रहा है. 

परियोजना

11,868.6 करोड़ की लागत से बनी इस परियोजना को शुरू में दिसंबर 2024 तक पूरा करने का लक्ष्य रखा गया था. यह बागपत, बड़ौत, शामली और सहारनपुर से होकर गुजरती है. 

पीएम मोदी

परियोजना की आधारशिला पहली बार 26 फरवरी, 2021 को गडकरी द्वारा रखी गई थी. पीएम मोदी ने 4 दिसंबर, 2021 को एक और आधारशिला रखी. 

32 किलोमीटर

दिल्ली से अक्षरधाम सहित गीता कॉलोनी, शास्त्री पार्क, गाजियाबाद में मंडोला विहार से होते हुए बागपत के खेकड़ा तक इस परियोजना का पहला 32 किलोमीटर का हिस्सा 2025 के मध्य में तैयार हो गया था और दिसंबर 2025 में इसे जनता के लिए खोल दिया गया था.