26 January, 2026

हेल्दी भी, यम्मी भी  ट्राई करें ये ग्लूटेन फ्री चॉकलेट

ग्लूटेन फ्री चॉकलेट

ग्लूटेन एलर्जिक लोगों को नार्मल चॉकलेट नहीं खानी चाहिए. इससे उनकी हेल्थ पर असर पड़ता है. आज हम आपको ग्लूटेन फ्री चॉकलेट बनाने की रेसिपी बताएंगे.

सामग्री

ग्लूटेन फ्री चॉकलेट बनाने के लिए आपको चाहिए आधा कप कोको बटर, आधा कोको पाउडर, आधा कप पाउडर शुगर, आधा चम्मच वनीला और थोड़ा सा नमक.

स्टेप 1

सबसे पहले तो कोको बटर को गर्म करके पिघला ले, ध्यान रहे कि बटर जले नहीं, इसलिए डबल बॉयलिंग तरीके का इस्तेमाल करें. 

स्टेप 2

पिघलने के बाद, कोको पाउडर छानकर बटर में मिलाएं और गांठ बनने से बचने और चमकदार टेक्सचर पाने के लिए लगातार उसे चलाते रहें.

स्टेप 3

अब इसे पेस्ट में पिसी हुई चीनी, नमक और वनीला डालें और तब तक आराम से मिलाते रहें जब तक सब कुछ अच्छी तरह से घुल न जाए.

स्टेप 4

आंच से हटा लें और मिक्सचर को थोड़ा ठंडा होने दें ताकि यह गाढ़ा हो जाए और डालने लायक बना रहे.

स्टेप 5

मिक्सचर को मोल्ड में डालें और 30-40 मिनट के लिए फ्रिज में रखें. इसके बाद चोकलेट के जमने का इंतजार करें.

एन्जॉय करें

तैयार है आपकी ग्लूटेन फ्री चॉकलेट. अब आप अपनी फैमिली के साथ इसे एन्जॉय कर सकते हैं. 

ग्लूटेन एलर्जी

बता दें, ग्लूटेन फ्री चॉकलेट ग्लूटेन एलर्जिक लोगों के लिए सबसे बेस्ट है, इसे खाने से पाचन संबंधी परेशानियां नहीं होती. 

डार्क चॉकलेट

इसके अलावा आप डार्क चॉकलेट भी खा सकते हैं, जिसमें 70 प्रतिशत से ज्यादा कोको हो. ट्राई करें ये ग्लूटेन फ्री चॉकलेट