29 March 2026
कैसी भी कुर्ती हो, ये Salwar Trousers होंगे मैच, एक बार जरूर लें आइडिया.
अफगानी सलवार
अगर आप कुछ हटकर ट्राई करना चाहती हैं, तो अफगानी सलवार इन दिनों टॉप ट्रेंड में है. इसके नीचे की तरफ हल्की प्लेट्स और एक चौड़ा बॉर्डर होता है जो इसे रेगुलर सलवार से अलग बनाता है.
स्ट्रेट फिट ट्राउजर
सिंपल और एलिगेंट दिखने के लिए स्ट्रेट फिट ट्राउजर से बेहतर कुछ नहीं हो सकता. ये ऊपर से नीचे तक एक जैसा ही दिखता है. इससे आपकी लंबाई भी थोड़ी ज्यादा नजर आती है.
पाकिस्तानी सिगरेट पैंट्स
सिंपल और एलिगेंट दिखने के लिए स्ट्रेट फिट ट्राउजर से बेहतर कुछ नहीं हो सकता. ये ऊपर से नीचे तक एक जैसा ही दिखता है. इससे आपकी लंबाई भी थोड़ी ज्यादा नजर आती है.
धोती स्टाइल सलवार
अगर आप अपनी कुर्ती को थोड़ा मॉडर्न और फ्यूजन टच देना चाहती हैं, तो धोती सलवार सबसे बेस्ट है. इसमें कई सारी लेयर्स होती हैं जो चलते टाइम काफी ग्रेसफुल लुक देती है. इसे शॉर्ट कुर्ती या पेपलम टॉप के साथ भी आसानी से पेयर किया जा सकता है.
स्कर्ट प्लाजो
प्लाजो का फैशन कभी पुराना नहीं होता, लेकिन इस सीजन स्कर्ट प्लाजो काफी ज्यादा डिमांड में है. इसका घेरा इतना ज्यादा होता है कि ये दूर से देखने में स्कर्ट जैसा फील देता है.
ट्यूलिप पैंट्स
इस बॉटम का डिजाइन ट्यूलिप के फूल की पंखुड़ियों जैसा होता है, जो आगे से क्रॉस ओवर स्टाइल में होता है. अगर आप अपनी कुर्ती के साथ कुछ ग्लैमरस ट्राई करना चाहती हैं, तो ट्यूलिप पैंट्स एक अच्छा ऑप्शन है.