15 May 2026

Cannes के रेड कार्पेट पर दिखा साड़ियों का जलवा, इन बॉलीवुड हसीनाओं ने बिखेरा अपना जादू. 

ग्लैमरस फैशन

कान्स सिर्फ फिल्मों और ग्लैमरस फैशन का स्टेज नहीं है, बल्कि ये दुनिया के सामने अपना कल्चर और पहचान दिखाने का भी मौका बन चुका है. यही वजह है कि जब भी बॉलीवुड की खूबसूरत एक्ट्रेसेस कान्स के रेड कार्पेट पर पहुंचती हैं, तो उनके वार्डरोब में साड़ी हमेशा खास जगह बनाती नजर आती है.

बॉलीवुड एक्ट्रेसेस

मॉडर्न ट्विस्ट के साथ, बॉलीवुड एक्ट्रेसेस ने हर बार साबित किया कि साड़ी सिर्फ एक आउटफिट नहीं बल्कि भारतीय संस्कृति की खूबसूरत पहचान है.

ऐश्वर्या ने की शुरुआत

साल 2002 में जब ऐश्वर्या राय फिल्म ‘देवदास’ के प्रीमियर के लिए पहली बार कान्स के रेड कार्पेट पर पहुंचीं, तब उन्होंने डिजाइनर नीता लुल्ला की मस्टर्ड येलो साड़ी पहनकर सबका ध्यान अपनी तरफ खींचा.

सोनम का मॉडर्न ट्विस्ट

सोनम ने कान्स में साड़ी को बिल्कुल नए अंदाज़ में पेश किया. साल 2013 में फिल्म ‘द ग्रेट गैट्सबी’ के प्रीमियर पर उन्होंने अनामिका खन्ना की फ्यूजन साड़ी पहनी थी, जिसे बारोक जैकेट और बड़ी नथ के साथ स्टाइल किया गया था.

एलिगेंट लुक्स

दीपिका पादुकोण ने भी कान्स में अपने साड़ी लुक्स से हर बार फैशन लवर्स को इंप्रेस किया. साल 2010 में उन्होंने डिजाइनर रोहित बल की आइवरी और गोल्ड साड़ी पहनकर कान्स में डेब्यू किया था.

विद्या बालन

डिजाइनर सब्यसाची के साथ उनकी जोड़ी ने कान्स में कई क्लासिक फैशन मोमेंट्स दिए. सॉफ्ट प्रिंट्स, पर्ल नेकलेस, बड़े सनग्लासेस और ट्रेडिशनल ड्रेपिंग के साथ विद्या का लुक बहुत रॉयल और एलिगेंट दिखा.

बढ़ाया ग्लैमर

कान्स में सिर्फ बड़ी बॉलीवुड स्टार्स ही नहीं बल्कि कई दूसरी एक्ट्रेसेस और फैशन इन्फ्लुएंसर्स ने भी साड़ी पहनकर भारतीय फैशन को फ्लॉन्ट किया. डायना पेंटी ने 2019 में अमित अग्रवाल की साड़ी गाउन पहनकर मॉडर्न इंडियन फैशन को नया अंदाज़ दिया.

अदिति राव हैदरी

अदिति राव हैदरी ने भी कान्स में अपने ट्रेडिशनल लुक से खूब तारीफें बटोरीं. आइवरी ऑर्गेंजा साड़ी से लेकर 2025 में पहनी गई लाल मशरू साड़ी तक, उनका हर लुक पुराने दौर के रॉयल ग्लैमर की याद दिला रहा था.

भारत की पहचान

कान्स के रेड कार्पेट पर हर साल बदलते फैशन ट्रेंड्स के बीच साड़ी ने अपनी जगह कभी नहीं खोई. बॉलीवुड एक्ट्रेसेस ने ये साबित कर दिया कि भारतीय साड़ी सिर्फ ट्रेडिशनल आउटफिट नहीं बल्कि एक ऐसा फैशन स्टेटमेंट है.