26 July 2026

सिल्क साड़ी का त्योहारों पर रहता है क्रेज, देखिए कौन-से रंग की करेगी आप पर मैच.

सिल्क साड़ी 

भारतीय महिलाओं के वॉर्डरोब में सिल्क साड़ी की खास जगह होती है. शादी हो, त्योहार, पूजा या कोई खास मौका, सिल्क साड़ी हर फंक्शन की शान बढ़ा देती है.

बुनाई और फैब्रिक

क्या आप जानते हैं कि हर सिल्क साड़ी अलग होती है? सिर्फ रंग और डिजाइन ही नहीं, बल्कि उसकी बुनाई, फैब्रिक और पहनने का अंदाज भी उसे खास बनाता है. 

कांजीवरम

अगर आपको रॉयल और क्लासिक लुक पसंद है, तो कांजीवरम सिल्क साड़ी आपके लिए बेस्ट है. इसका फैब्रिक थोड़ा मजबूत होता है, जिससे साड़ी की प्लीट्स लंबे समय तक एकदम परफेक्ट बनी रहती हैं. ये साड़ी शाही लुक देती है.

गडवाल सिल्क साड़ी

जो लड़कियां लंबे समय तक साड़ी पहनती हैं, उनके लिए गडवाल सिल्क एक अच्छी रहती है. ये वजन में हल्की होती है, लेकिन इसके चौड़े और खूबसूरत बॉर्डर इसे रिच और ट्रेडिशनल लुक देते हैं.

सॉफ्ट सिल्क

अगर आप ऐसी सिल्क साड़ी चाहती हैं जिसे आसानी से कैरी किया जा सके, तो सॉफ्ट सिल्क आपके लिए परफेक्ट है. इसका फैब्रिक शरीर के साथ खूबसूरती से सेट हो जाता है और इसे ज्यादा स्टाइलिंग की जरूरत नहीं पड़ती.

मैसूर सिल्क

सादगी में खूबसूरती पसंद करने वालों के लिए मैसूर सिल्क साड़ी शानदार चुनाव है. इसकी पहचान इसकी मुलायम बनावट और बेहतरीन सिल्क क्वालिटी है. इसमें ज्यादा भारी कढ़ाई नहीं होती, फिर भी ये बहुत एलिगेंट लगती है.

तसर सिल्क

तसर सिल्क अपनी नेचुरल बनावट के लिए जानी जाती है. इसका हल्का टेक्सचर और सॉफ्ट शाइन इसे बाकी सिल्क साड़ियों से अलग बनाती है. हैंड पेंटिंग, ब्लॉक प्रिंट और एम्ब्रॉयडरी वाले डिजाइन इस साड़ी पर बहुत खूबसूरत लगते हैं.

चुनते समय

सिल्क साड़ी चुनते समय ये जरूरी नहीं कि कौन सी साड़ी सबसे महंगी है. इसके लिए ये देखना ज्यादा जरूरी है कि कौन सी साड़ी आपकी पर्सनैलिटी, लाइफस्टाइल और मौके के हिसाब से सबसे बेहतर बैठती है.