10 March 2026
Youtube के बाद अब OTT पर भी देखने को मिलेगी ‘सितारे जमीन पर’ मूवी.
सितारे जमीन पर
आमिर खान की स्पोर्ट्स कॉमेडी-ड्रामा फिल्म ‘सितारे जमीन पर’ ने पहले सिनेमाघरों में धमाल मचाया, फिर यूट्यूब पर और अब ये फिल्म ओटीटी की दुनिया पर छाने के लिए तैयार है.
सोनी लिव
दरअसल, सोनी लिव ने हाल ही में ऑफिशियल अनाउंसमेंट की है कि आमिर खान की ये दिल छू लेने वाली फिल्म जल्द ही उनके प्लेटफॉर्म पर स्ट्रीम होगी.
250 करोड़ रुपये
आर. एस. प्रसन्ना के डायरेक्शन में बनी ‘सितारे जमीन पर’ जून 2025 में सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी. फिल्म ने अपनी शानदार कहानी और बेहतरीन एक्टिंग के दम पर बॉक्स ऑफिस पर 250 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई की थी.
आमिर खान
ऑडियन्स और क्रिटिक्स ने फिल्म के सब्जेक्ट और आमिर खान के काम की जमकर तारीफ की थी. अब थिएटर में रिलीज होने के लगभग एक साल बाद ये फिल्म ओटीटी पर आ रही है.
डिजिटल सफर
‘सितारे जमीन पर’ का डिजिटल सफर काफी फिल्मी रहा है. जुलाई 2025 में, थिएटर रिलीज के ठीक एक महीने बाद, आमिर खान ने एक चौंकाने वाला फैसला लिया था.
ओटीटी प्लेटफॉर्म्स
उन्होंने ओटीटी प्लेटफॉर्म्स को बायपास करते हुए अपनी इस फिल्म को यूट्यूब चैनल ‘आमिर खान टॉकीज’ पर ‘पे-पर-व्यू’ मॉडल में रिलीज किया.
ऑडियन्स
ऑडियन्स को फिल्म देखने के लिए सिर्फ 100 रुपये देने होते थे. उन्होंने कहा था कि वो ओटीटी चैनलों से मिलने वाले 100-125 करोड़ रुपये के बजाय अपनी ऑडियन्स से सीधे 100 रुपये कमाना ज्यादा पसंद करेंगे.
स्पेनिश फिल्म
स्पेनिश फिल्म ‘चैंपियंस’ की रीमेक फिल्म ‘सितारे जमीन पर’ गुलशन अरोड़ा नाम के एक बास्केटबॉल कोच की कहानी है.
कानूनी पचड़े
एक कानूनी पचड़े में फंसने के बाद उसे जेल जाने या 90 दिनों की कम्युनिटी सर्विस करने का ऑप्शन मिलता है, जिसमें वो कम्युनिटी सर्विस चुनता है.