03 March 2026
खामेनेई की मौत पर सोनिया गांधी कही ये बात, PM मोदी पर साधा निशाना.
सोनिया गांधी
कांग्रेस पार्लियामेंट्री पार्टी की चेयरपर्सन सोनिया गांधी ने मंगलवार को खामेनेई की मौत और भारत-ईरान रिश्तों के बारे में एख लेख लिखा है. उन्होंने इसमें मोदी सरकार की आलोचना करते हुए उननकी चुप्पी को गलत बताया है.
अयातुल्ला अली खामेनेई
सोनिया गांधी ने कहा कि ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई की टारगेटेड हत्या पर सरकार की चुप्पी न्यूट्रल नहीं बल्कि हार मानना है और यह भारत की फॉरेन पॉलिसी की दिशा और क्रेडिबिलिटी पर गंभीर शक पैदा करती है.
कमिटमेंट
गांधी ने कहा कि हमें नैतिक ताकत को “फिर से खोजने” और उसे साफ और कमिटमेंट के साथ बताने की तुरंत जरूरत है.
टारगेटेड हमलों
सोनिया गांधी ने लिखा कि 1 मार्च को, ईरान ने कन्फर्म किया कि उसके सुप्रीम लीडर, अयातुल्ला सैयद अली हुसैनी खामेनेई की पिछले दिन अमेरिका और इज़राइल द्वारा किए गए टारगेटेड हमलों में हत्या कर दी गई थी.
इंटरनेशनल रिश्तों
बातचीत के बीच एक मौजूदा हेड ऑफ़ स्टेट की हत्या आज के इंटरनेशनल रिश्तों में एक बड़ी दरार दिखाती है. फिर भी इस घटना के सदमे के अलावा, जो बात उतनी ही साफ तौर पर सामने आती है.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी
US-इज़राइल के बड़े हमले को नज़रअंदाज़ करते हुए, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने UAE पर ईरान के जवाबी हमले की निंदा करने तक ही खुद को सीमित रखा, बिना उससे पहले की घटनाओं पर बात किए.
बातचीत और डिप्लोमेसी
सोनिया गांधी ने कहा कि बाद में उन्होंने अपनी ‘गहरी चिंता’ के बारे में आम बातें कहीं और ‘बातचीत और डिप्लोमेसी’ की बात की, जो कि इज़राइल और US के बिना उकसावे के बड़े हमलों से पहले चल रही थी.
फॉर्मल युद्ध
गांधी ने बताया कि हत्या बिना किसी फॉर्मल युद्ध की घोषणा के और चल रहे डिप्लोमैटिक प्रोसेस के दौरान की गई थी.