13 Sep 2026
ज्यादा तले हुए नाश्ते को करें बाय-बाय, सुबह और शाम की चाय के साथ ट्राई करें ये साउथ इंडियन स्नैक्स.
चटपटा-कुरकुरा
शाम की चाय और साथ में कुछ चटपटा-कुरकुरा मिल जाए तो दिनभर की थकान कुछ कम जरूर हो जाती है. लेकिन रोज-रोज समोसा, कचौड़ी और पकौड़े खाकर अगर आपका भी मन ऊब गया है, तो इस बार स्नैक्स को थोड़ा ट्विस्ट दीजिए.
मुरुक्कू
मुरुक्कू साउथ इंडिया का एक बहुत ही पॉपुलर क्रिस्पी स्नैक है. इसे चावल के आटे और दाल से तैयार किया जाता है. इसका हल्का मसालेदार स्वाद और कुरकुरापन चाय के साथ खूब जमता है.
केले के चिप्स
केरल स्टाइल केले के चिप्स का नाम सुनते ही मुंह में कुरकुरा स्वाद आने लगता है. कच्चे केले को पतले स्लाइस में काटकर इन्हें तला जाता है. हल्का नमकीन और बहुत क्रिस्पी स्वाद इन्हें चाय के साथ शानदार बनाता है.
मसाला वड़ा
अगर आपको चाय के साथ थोड़ा चटपटा खाना पसंद है तो मसाला वड़ा जरूर ट्राई करें. चना दाल, प्याज, हरी मिर्च और करी पत्ते से बनने वाला ये स्नैक बाहर से कुरकुरा और अंदर से स्वाद से भरा होता है.
मेदू वड़ा
मेदू वड़ा साउथ इंडियन फूड का ऐसा नाम है जिसे शायद ही कोई न जानता हो. उड़द दाल से तैयार होने वाला ये वड़ा बाहर से गोल्डन और कुरकुरा होता है. वहीं, अंदर से नरम और स्पंजी होता है.
बोंडा
आलू के मसालेदार मसाले को बेसन के घोल में लपेटकर बनाया जाने वाला बोंडा स्वाद में एक नंबर होता है. बाहर से क्रिस्पी और अंदर से सॉफ्ट बोंडा बच्चों से लेकर बड़ों तक, सभी को पसंद आता है. चाय के साथ इसे परोसें तो शाम का नाश्ता और भी खास हो जाएगा.
साउथ इंडियन पकौड़ा
प्याज, बेसन, हरी मिर्च और करी पत्ते से तैयार होने वाले साउथ इंडियन पकौड़े खासकर बारिश या ठंडे मौसम में चाय के साथ खूब अच्छे लगते हैं. इनमें करी पत्ते की खुशबू और मसालों का स्वाद नॉर्मल पकौड़ों से थोड़ा अलग स्वाद देता है.
थट्टे इडली
अगर आप शाम को कुछ ऐसा खाना चाहते हैं जो टेस्टी होने के साथ लाइट भी हो, तो थट्टे इडली ट्राई कर सकते हैं. ये नॉर्मल इडली से बड़ी और ज्यादा सॉफ्ट होती है. इसे नारियल की चटनी या सांभर के साथ परोसा जा सकता है.