11 May 2026

वेडिंग सीजन में लगाए बॉलीवुड का चटकारा, एक बार जरूर देखें एक्टर्स के ये ड्रेसिंग सेंस.

बॉलीवुड एक्टर्स 

म्हारे छोरे, छोरियों से कम हैं के! फैशन के मामले में? अक्सर हमें लगता है कि बॉलीवुड एक्टर्स इसलिए अच्छे दिखते हैं क्योंकि वो बहुत महंगे ब्रांड्स पहनते हैं.

ड्रेसिंग सेंस

असलियत ये है कि उनका ड्रेसिंग सेंस और कपड़ों को कैरी करने का तरीका उन्हें खास बनाता है. अगर आप भी अपने पुराने फैशन से ऊब चुके हैं, तो चलिए नज़र डालते हैं. 

शाहरुख खान

किंग खान का मानना है कि जब कुछ समझ न आए, तो ब्लैक पहन लें. उनकी तरह ब्लैक शर्ट और स्लिम-फिट ट्राउजर्स के साथ एक क्लासिक वॉच आपको किसी भी फॉर्मल इवेंट के लिए तैयार कर देगी.

सिद्धार्थ मल्होत्रा

सिद्धार्थ मल्होत्रा का देसी अवतार उनके फैंस का काफी पसंद आता है. इसके अलावा कुर्ते इन दिनों यंगस्टर्स के बीच काफी पॉपुलर भी हैं. पेस्टल कलर कुर्ता और नेहरू जैकेट पहनकर आप किसी भी फैमिली फंक्शन में सबसे अलग दिख सकते हैं.

रणबीर कपूर

रणबीर कपूर अक्सर फैंस को कैजुअल वाइब्स देते हैं. डेनिम जैकेट के नीचे प्लेन व्हाइट टी-शर्ट और ब्लू जींस एक ऐसा लुक है जो कॉलेज जाने वाले लड़कों से लेकर ऑफिस की आउटिंग तक, हर जगह फिट बैठता है.

शाहिद कपूर

शाहिद कपूर का स्टाइल भी किसी से कम नहीं है. फिर चाहे उनका फॉर्मल चार्म हो या कुर्ते में स्वैग, फैंस ‘कबीर सिंह’ का हर लुक पसंद करते हैं. अगर आपको भी इस वेडिंग सीजन सबसे बेस्ट दिखना है, तो शाहिद कपूर जैसा इंडियन लुक कैरी कर सकते हैं.

विक्की कौशल

कॉकटेल पार्टी या किसी फॉर्मल फंक्शन में जाने के लिए आपको एक परफेक्ट सूट की जरूरत होगी. ऐसे में आप विक्की कौशल के इस लुक से इंस्पिरिरेशन ले सकते हैं. वैसे भी, ब्लैक सूट कभी भी आउट ऑफ फैशन नहीं होता.