10 June, 2026

ट्रेडिशनल लुक के लिए पहने ये 6 स्टाइलिश Silver Bangles Set

Silver Bangles Set

फैशन वर्ल्ड में कुछ चीजें कभी आउट ऑफ ट्रेंड नहीं होतीं. उन्हीं में से एक है सिल्वर चूड़ियां का ट्रेंड.

Silver Bangles Set

अगर आप भी अपने ट्रेडिशनल आउटफिट को थोड़ा अलग और स्टाइलिश बनाना चाहती हैं, तो इन 6 सिल्वर बैंगल सेट को जरूर ट्राई करें.

ऑक्सीडाइज्ड सिल्वर चूड़ी

अगर आप सिंपल और एलिगेंट लुक पसंद करती हैं, तो ऑक्सीडाइज्ड सिल्वर चूड़ियों का सेट आपको जरूर पसंद आएगा.

ऑक्सीडाइज्ड सिल्वर चूड़ी

आप इसके साथ किसी भी कलर की कांच की बैंगल भी पेयर कर सकती हैं. इससे आपको क्लासी देसी लुक मिलेगा.

हैवी सिल्वर कड़ा सेट

अपने ट्रेडिशनल आउटफिट को और निखारने के लिए आप मोटे सिल्वर कड़े या चौड़ी बैंगल भी पहन सकती हैं. इन्हें आप अकेले या फिर कांच की चूड़ियों के साथ भी पेयर कर सकती हैं. 

मिरर वर्क चूड़ियां

गरबा या किसी कलरफुल फंक्शन के लिए सिल्वर और मिरर वर्क वाली चूड़ियों का कॉम्बिनेशन बहुत शानदार लगता है. इन्हें आप लाइटवेट लहंगे या सूट के साथ स्टाइल कर सकती हैं.

पतली सिल्वर बैंगल्स

अगर आपको ज्यादा हैवी जूलरी पसंद नहीं है, तो कई पतली सिल्वर चूड़ियों को एक साथ लेयर करके पहन सकती हैं. ये स्टाइल इंडियन वियर के साथ बहुत खूबसूरत लगता है. 

ट्राइबल सिल्वर चूड़ियां

आजकल इंडो-वेस्टर्न फैशन काफी ट्रेंड में है. लॉन्ग स्कर्ट, केप कुर्ती या श्रग वाले सेट के साथ ट्राइबल डिजाइन की सिल्वर चूड़ियां काफी अच्छी लगती हैं. 

सिल्वर और पर्ल बैंगल्स

अगर आप किसी शादी या खास फंक्शन में जा रही हैं, तो सिल्वर और पर्ल वाली चूड़ियां भी पहन सकती हैं. इस तरह का बैंगल सेट सिल्क साड़ियों से लेकर अनारकली तक पर अच्छा लगता है.