7 March, 2026

ये हैं भारत के 5 सबसे अमीर मंदिर, कमाई जानकर हैरान हो जाएंगे आप

भारत के मंदिर

भारत अपनी संस्कृति और धार्मिक स्थानों के लिए जाना जाता है. 

अमीर मंदिर

कुछ मंदिर ऐसे हैं जो अपनी आस्था के साथ दौलत के लिए भी मशहूर है.

5 अमीर मंदिर

यहां आपको भारत के पांच सबसे अमीर मंदिरों के बारे में बताया गया है. 

श्री पद्मनाभस्वामी मंदिर, केरल 

तिरुवनंतपुरम में स्थित यह मंदिर विश्व का सबसे धनी मंदिर माना जाता है, जिसके गुप्त तहखानों में ₹1 लाख करोड़ से अधिक की संपत्ति है.

तिरुमाला तिरुपति वेंकटेश्वर मंदिर, आंध्र प्रदेश

यह देश के सबसे प्रसिद्ध और धनी मंदिरों में से एक है, जिसे सालाना ₹1,500 से ₹1,650 करोड़ से अधिक का दान मिलता है.

शिरडी साईं बाबा मंदिर, महाराष्ट्र 

महाराष्ट्र के अहमदनगर जिले में स्थित शिरडी साईं बाबा मंदिर को हर साल 400 से 480 करोड़ रुपए का दान मिलता है.

वैष्णो देवी मंदिर, जम्मू-कश्मीर

वैष्णो देवी मंदिर भी भारत के शीर्ष स्थानों में से एक है. यहां सालाना 500 करोड़ रुपए का दान आता है.

स्वर्ण मंदिर, पंजाब

अमृतसर में स्थित यह मंदिर सोने से 750 किलो सोने से मढ़ा हुआ है. इसे भी सालाना लगभग 500 करोड़ का चढ़ावा मिलता है.

अन्य मंदिर

मुंबई का सिद्धिविनायक मंदिर और पुरी का जगन्नाथ मंदिर भी भारत के बेहद धनी धार्मिक स्थलों में गिने जाते हैं.

दान का इस्तेमाल

बता दें, मंदिर इस पैसे से कई स्कूल, कॉलेज और हॉस्पिटल चलाते हैं. वहीं कुछ मंदिरों में 24 घंटे भक्तों को भोजन करवाया जाता है.