04 July 2026

कभी आउट फैशन नहीं होती दक्षिण भारत की ज्वैलरी, इन ट्रेंड को जरूर एक बार देखें

 रॉयल कैरेक्टर्स

अगर आपने कभी किसी साउथ इंडियन फिल्म की शादी, कहानी या रॉयल कैरेक्टर्स को गौर से देखा होगा, तो एक बात जरूर नोटिस की होगी और वो है उनकी शानदार जूलरी.

इंस्पायर डिजाइन

बड़े-बड़े हार, मंदिरों से इंस्पायर डिजाइन, झुमके, कमरबंद और खूबसूरत मांग टीका सिर्फ लुक को अट्रैक्टिव नहीं बनाते, बल्कि अपने साथ सदियों पुराने कल्चर और ट्रेडिशन की कहानी भी लेकर चलते हैं.

 राजघरानों से इंस्पायर 

साउथ इंडियन सिनेमा में जूलरी हमेशा से कहानी का अहम हिस्सा रही है. पहले ऐतिहासिक फिल्मों में मंदिरों और राजघरानों से इंस्पायर भारी-भरकम सोने के गहनों का यूज़ किया जाता था. 

गहनों की खूबसूरती

टाइम के साथ फिल्मों का अंदाज बदला, लेकिन इन गहनों की खूबसूरती कभी फीकी नहीं पड़ी. आज के फिल्ममेकर ट्रेडिशनल डिजाइन को मॉडर्न स्टाइल के साथ पेश कर रहे हैं, जिससे ये गहने नई जेनेरेशन को भी खूब पसंद आ रहे हैं.

टेंपल जूलरी

इन गहनों पर बने लक्ष्मी माता, मोर, कमल, हाथी और मंदिरों से इंस्पायर डिजाइन सिर्फ सजावट नहीं होते, बल्कि इन्हें गुड लक, सिक्योरिटी और खुशी का सिंबल भी माना जाता है. 

जूलरी ट्रेंड

साउथ इंडियन फिल्मों ने कई ऐसे जूलरी ट्रेंड दिए हैं, जो आज भी ब्राइडल फैशन पर राज कर रहे हैं. कसु माला, मैंगो माला, एंटीक फिनिश चोकर, टेंपल पेंडेंट, कंगन, कमरबंद और खूबसूरत मांग टीका आज भी हर दुल्हन की विश लिस्ट में शामिल रहते हैं.

इंडियन आर्ट

टेंपल जूलरी साउथ इंडियन आर्ट की सबसे खास पहचान मानी जाती है. शुरुआत में ये गहने मंदिरों में देवी-देवताओं को चढ़ाने के लिए होते थे. बाद में भरतनाट्यम जैसे डांस फोर्म का हिस्सा बने और फिर फिल्मों के जरिए दुनिया भर में फेमस हो गए.

बारीक नक्काशी होती 

गोल्ड या एंटीक गोल्ड फिनिश में तैयार इन गहनों पर देवी-देवताओं, खूबसूरत आर्ट और फूलों की बहुत बारीक नक्काशी होती है. इनमें जड़े रूबी, पन्ना, मोती और स्टोन्स इनकी खूबसूरती को कई गुना बढ़ा देते हैं.