07 Feb 2026
छोटे फंक्शन में Anarkali Suit पहनकर गिराएं बिजली, आपकी खूबसूरती में लग जाएंगे चार चांद.
अंगरखा
अनारकली सूटों में अंगरखा पैटर्न काफी ज्यादा पसंद किया जाता है. तारा सुतारिया ने यहां चिकनकारी अंगरखा स्टाइल वाला अनारकली कुर्ता सेट पहनकर लोगों का दिल जीता.
चोली स्टाइल
अनारकली में भी अलग-अलग स्टाइल आते हैं. इन्हीं में से एक है चोली स्टाइल. अगर आप भी सोनम बाजवा की तरह एलिगेंट और रॉयल लुक चाहती हैं तो, इस तरह का अनारकली पहन सकती हैं.
ब्लैक लुक
बॉलीवुड की बिब्बोजान यानी अदिति राव हैदरी का ये ब्लैक अनारकली कुर्ता लुक सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुआ था. उन्होंने इस कुर्ता सेट को स्टेटमेंट लॉन्ग इयररिंग, लाइट मेकअप और एक मैचिंग माइक्रो बिंदी के साथ स्टाइल किया था.
फ्लोर लेंथ
एक्ट्रेस मृणाल ठाकुर भी फ्लोर लेंथ अनारकली सूट में गजब की खूबसूरत लग रही हैं. उनके इस पेस्टल कलर के फ्लोर लेंथ अनारकली सूट में प्लंजिंग नेकलाइन थी, जो उनके लुक को मॉर्डन बना रही थी.
लूज़ फिटिंग
अगर आप भी उन लड़कियों में से हैं, जो कंफर्ट के साथ समझौता नहीं करतीं और स्टाइल भी चाहती हैं तो, आप सोनम कपूर का ये लुक देगें. उन्होंने लूज़ फिटिंग वाला लाल रंग का अनारकली सूट पहना है.
वेलवेट स्टाइल
अगर आप किसी ऐसी जगह फंक्शन अटेंड करने जा रही हैं, जहां हल्की ठंड है तो, आप माहिरा खान की तरह वेलवेट अनारकली सूट भी पहन सकती हैं. ये आपको ठंड से भी बचाएगा और महफिल में सबसे स्टाइलिश भी दिखाएगा.
फ्लोर-लेंथ अनारकली सूट
फ्लोर लेंथ अनारकली सबसे क्लासी ऑप्शन माना जाता है. इसमें फुल घेर और फ्लोइंग फैब्रिक पहनने वाले को रानी जैसा फील देता है.
एम्ब्रॉयडरी वर्क अनारकली
जरदोज़ी, गोटा पट्टी, मिरर वर्क या थ्रेड एम्ब्रॉयडरी वाले अनारकली सूट बहुत रिच लुक देते हैं. ये डिजाइन खासकर फेस्टिव सीजन में काफी ट्रेंड में रहते हैं.
जैकेट स्टाइल अनारकली
कुछ अलग ट्राय करना चाहती हैं, तो जैकेट स्टाइल अनारकली बेस्ट है. लॉन्ग या शॉर्ट जैकेट के साथ अनारकली सूट पहनने से लुक मॉडर्न और रॉयल दोनों लगता है.