17 Feb 2026
इन देसी फैंसी सूटों में मिलेगा स्लाइलिश और सुपरी देसी का शानदार कॉम्बिनेशन; एक बार करें ट्राई.
अनारकली सूट
अगर आप एक विंटेज और रॉयल लुक चाहती हैं, तो एम्ब्रॉयडरी वाला अनारकली सूट सबसे बेहतरीन ऑप्शन है. ये सूट आपकी खूबसूरती में चार चांद लगा देते हैं.
शरारा सेट
शरारा सूट पिछले कुछ टाइम से वेडिंग फंक्शन्स के लिए लड़कियों की पहली पसंद बने हुए हैं. छोटे कुर्ते के साथ घेरेदार शरारा न सिर्फ पहनने में कंफर्टेबल होता है, बल्कि ये आपको एक हैवी लहंगे जैसा ही लुक देता है.
पंजाबी सूट
सर्दियों की शादियों के लिए वेलवेट फैब्रिक से बेहतर कुछ नहीं. डार्क कलर के वेलवेट पंजाबी सूट पर कढ़ाई का काम बहुत ही प्रीमियम लुक देता है. ये फैब्रिक आपको ठंड से भी बचाता है और एक लग्जरियस टच भी देता है.
ऑर्गनजा सूट
अगर आपको हैवी कपड़े पसंद नहीं हैं, तो ऑर्गनजा सिल्क आपको जरूर पसंद आएगा. ये फैब्रिक काफी लाइटवेट होने के साथ-साथ दिखने में बहुत ही सोफिस्टिकेटेड होता है.
फ्लोरल प्रिंट्स
दिन की शादियों या त्योहारों के लिए फ्लोरल प्रिंट वाले सूट हमेशा से एवरग्रीन रहे हैं. प्रीमियम कॉटन ब्लेंड फैब्रिक से बने ये सूट काफी स्टाइलिश दिखते हैं. इन्हें आप ऑक्सीडाइज्ड जूलरी के साथ स्टाइल करके एक परफेक्ट देसी लुक पा सकती हैं.
पाकिस्तानी स्टाइल
स्ट्रेट फिटिंग वाले लंबे कुर्ते और पैंट के साथ हैवी दुपट्टा आजकल बहुत पॉपुलर हो रहे हैं. ये सूट बहुत ही क्लासी लगते हैं. इस तरह के पाकिस्तानी पैंट सूट डिजाइन्स पहले भी ट्रेंड में थे और अभी भी हैं.